स्वतंत्रता के 80वें वर्ष पर सीआरपीएफ के ‘राष्ट्रभक्ति बैंड’ की विशेष प्रस्तुति से गूंजा रांची का अल्बर्ट एक्का चौक

रांची, 9 अगस्त . स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के अवसर पर Sunday को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) के राष्ट्रभक्ति बैंड की विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया गया. इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे.

देशभक्ति की धुनों से सजे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया. प्रस्तुति के दौरान पूरा चौक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों की प्रस्तुति ने लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा की भावना को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संघर्ष, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल भावनाओं तक सीमित नहीं है. यह अनुशासन, जिम्मेदारी और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प भी है. ऐसे कार्यक्रम लोगों को इन मूल्यों की याद दिलाते हैं.

इसके पहले रांची में Sunday को भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई. भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस यात्रा में राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, रांची की मेयर रोशनी खलखो, पूर्व मंत्री नीरा यादव, सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह, कमांडेंट एके. झा और कमांडेंट राजेश यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू और ग्रामीण पूर्वी भाजपा अध्यक्ष धीरज महतो सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

आयोजकों के अनुसार, स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. रांची में आयोजित यह कार्यक्रम भी इसी क्रम का हिस्सा रहा.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment