Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

भारत में चालू खरीफ सीजन में कुल बुआई का रकबा 119 लाख हेक्टेयर के पार

India में चालू खरीफ सीजन में कुल बुआई का रकबा 119 लाख हेक्टेयर के पार

New Delhi, 22 जून . India में चालू खरीफ सीजन में कुल बुआई का रकबा इस साल 19 जून तक बढ़कर 119.90 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 117.95 लाख हेक्टेयर था. यह जानकारी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से Monday को जारी डेटा में दी गई.

Governmentी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक धान की खेती का रकबा बढ़कर 12.36 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल इसी अवधि के 8.09 लाख हेक्टेयर के आंकड़े से 4.27 लाख हेक्टेयर अधिक है.

उड़द और मूंग जैसी दालों की खेती का रकबा पिछले साल इसी अवधि के 6.39 लाख हेक्टेयर के मुकाबले बढ़कर 7.21 लाख हेक्टेयर हो गया है.

इस सीजन में अब तक ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों (मिलेट्स) की खेती का रकबा बढ़कर 12.43 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 9.82 लाख हेक्टेयर था.

गन्ने की खेती का रकबा भी बढ़कर 57.31 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 56.64 लाख हेक्टेयर था.

Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने हाल ही में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी.

मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी, यूनियन बजट 2018-19 में की गई उस घोषणा के अनुरूप है जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना स्तर पर तय करने की बात कही गई थी. उत्पादन लागत पर किसानों को मिलने वाला अनुमानित मार्जिन मूंग के मामले में सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत है, इसके बाद बाजरा (56 प्रतिशत), मक्का (56 प्रतिशत) और तुअर/अरहर (54 प्रतिशत) का स्थान है.

Government की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बाकी फसलों के लिए, उत्पादन लागत पर किसानों को मिलने वाला मार्जिन 50 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

–

एबीएस

Share