
New Delhi, 23 अप्रैल . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने Thursday को कहा कि आज तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का भाग्य पलटने का दिन है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में निश्चित रूप से टीएमसी Government को जनता पटखनी देगी और भाजपा की विराट बहुमत से Government बनेगी.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु के सभी क्षेत्रों के लोगों से आग्रह है कि वे अपने घरों से निकलें और मतदान करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा, “पिछले 5 साल में ममता बनर्जी ने सिर्फ एक वर्ग को ध्यान में रखकर ‘कुशासन’ चलाया, उससे पश्चिम बंगाल की जनता में आक्रोश है. चुनाव के जरिए जनता उस आक्रोश का बदला टीएमसी से लेगी.”
प्रवीण खंडेलवाल ने आगे कहा, “तमिलनाडु में डीएमके की स्टालिन Government ने जिस तरह India को विभाजित करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास किया, आज राज्य की जनता उसका जवाब देगी. उत्तर-दक्षिण का विवाद कभी भी India में संभव नहीं है, लेकिन स्टालिन Government ने इस काम को करने की कोशिश की थी. इस बार चुनाव में एमके स्टालिन की हार होगी और एनडीए की Government राज्य में बनेगी.”
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर भी पलटवार किया. खंडेलवाल ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के Prime Minister के खिलाफ खड़गे ने अपमानजनक टिप्पणी की. मुझे लगता है कि खड़गे का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है. अब कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि वह उनका बिना देरी के किसी मनोचिकित्सक से इलाज कराए.”
आईपैक मामले में ममता बनर्जी के खिलाफ Supreme Court की टिप्पणी पर BJP MP ने कहा, “Supreme Court ने टिप्पणी की कि किसी भी राज्य का Chief Minister केंद्रीय जांच एजेंसी के काम में बाधा नहीं डाल सकता है, लेकिन यह पाप पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी ने किया था. इससे साफ जाहिर है कि छापेमारी के दौरान ईडी को निश्चित रूप से सबूत मिलते, जिसमें न सिर्फ ममता बनर्जी, बल्कि उनकी मंडली का सच भी सामने आता. इसी कारण उन्होंने ईडी की कार्रवाई में बाधा डाली थी.”
–
डीसीएच/