
गयाजी, 28 अप्रैल . बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि वहां पर भाजपा की सुनामी चल रही है और निश्चित तौर पर कमल खिलेगा, भाजपा की Government बनेगी.
गयाजी में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रेम कुमार ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों का मिजाज जाना. वे बदलाव चाहते हैं और भाजपा के साथ हैं. वहां भाजपा के पक्ष में सकारात्मकता की लहर है. लोग डबल इंजन की Government, कानून का राज, सेवा और विकास चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि बंगाल में हुए पहले चरण के तहत हुए मतदान में भाजपा 125 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी. दूसरे चरण में 142 सीटों पर भी भाजपा का दबदबा रहेगा.
प्रेम कुमार ने कहा कि पीएम मोदी का विजन India का विकास है और बंगाल के लोग उसी राह पर चलना चाहते हैं.
विधानसभा अध्यक्ष ने दावा किया कि मैं देख रहा हूं कि चुनाव में एक सुनामी आने वाली है और टीएमसी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. बंगाल में कमल खिलेगा और भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ Government बनाएगी.
केंद्रीय बलों को लेकर टीएमसी नेताओं के बयान पर प्रेम कुमार ने कहा कि पहले चुनावों में टीएमसी कार्यकर्ता धमकाते थे, मारपीट करते थे, बम फेंकते थे. लोगों को मतदान करने नहीं जाने दिया जाता था.
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अच्छी योजना बनाई और केंद्रीय बलों की मदद से इस बार चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं. हर मतदाता बिना डर के अपना वोट डाल रहा है. यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है. टीएमसी को लगता है कि निष्पक्ष चुनाव हुए तो उनकी हार तय है, इसलिए वे केंद्रीय बलों को निशाना बना रहे हैं. वहां पर एसआईआर के जरिए बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाया गया है. चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है.
–
डीकेएम/वीसी