
Ahmedabad, 28 अप्रैल . Gujarat स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है. राज्य के सभी 15 नगर निगमों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है. इसके साथ ही नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में भी पार्टी ने मजबूत बढ़त हासिल की है.
राज्य में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. इन चुनावों में कुल 9,200 सीटों पर मुकाबला हुआ. Tuesday को घोषित नतीजों में भाजपा राज्य की नंबर वन पार्टी बनकर उभरी.
चुनाव परिणामों पर Prime Minister Narendra Modi ने Gujarat की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Gujarat और भाजपा के बीच रिश्ता और मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्यभर में हुए महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को भारी जनादेश दिया है.
Prime Minister ने कहा कि लोगों ने सुशासन की राजनीति और राज्य Government के उत्कृष्ट कार्यों पर भरोसा जताया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर Gujarat को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.
उन्होंने Gujarat भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सराहना करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान किया है, यही वजह है कि भाजपा बार-बार Gujarat की पहली पसंद बनती रही है.
Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने जीत पर राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जनता ने Prime Minister Narendra Modi की राजनीति और विकास के विजन पर फिर से विश्वास जताया है.
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता के हर सवाल का जवाब दिया गया और Gujarat की जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार दिया. Chief Minister ने कहा कि विकसित India के संकल्प को आगे बढ़ाने में Gujarat की जनता ने भाजपा का साथ दिया है.
डिप्टी Chief Minister हर्ष संघवी ने कहा कि Gujarat की जनता ने एक बार फिर भाजपा को विजय दिलाई है. उन्होंने कहा कि हर गांव और हर शहर में भाजपा को जीत मिली है.
उन्होंने कहा कि कई Political दलों ने जनता को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन Gujarat की जनता ने विकास और विश्वास की राजनीति को चुना. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और Chief Minister भूपेंद्र पटेल को भी जीत की बधाई दी.
हर्ष संघवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संयुक्त परिवार की तरह काम करते हैं और आगे भी राज्य के गांवों तथा शहरों में विकास की गति तेज करने का काम जारी रहेगा. उन्होंने दावा किया कि कई विपक्षी दलों की जमानत तक जब्त हो गई.
–
डीएससी