हार के डर से घबराई टीएमसी, भाजपा की बनेगी सरकार : शाहनवाज हुसैन

Patna, 1 मई . कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हुए हंगामे पर पूर्व Union Minister और भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा Political स्थिति को लेकर तीखा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हार के डर से घबराई हुई है और इसी कारण उसके नेता स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंच रहे हैं.

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने से बातचीत के दौरान कहा कि जनता अपना फैसला पहले ही सुना चुकी है और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ सत्ता में आने जा रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में हैं और पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से Government बनने के संकेत दे रहे हैं.

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए कहा कि आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराए हैं और टीएमसी पहले से ही अपनी संभावित हार का ठीकरा आयोग पर फोड़ने की कोशिश कर रही है. हुसैन ने आरोप लगाया कि जब भी चुनाव आयोग ने टीएमसी नेताओं को बुलाया, वे उपस्थित नहीं हुए, जबकि भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है और Government बनाने की स्थिति में है.

वहीं, बिहार भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह टीएमसी की हताशा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पार्टी को यह एहसास हो चुका है कि वह भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीट भी हार सकती है. सरावगी ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और अन्य Political दलों की मौजूदगी में जो गतिविधियां की जा रही हैं, वे कानूनी नहीं हैं और चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करती हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं, जहां cctv कैमरों से निगरानी रहती है और बिना अनुमति किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं होती. इसके बावजूद अंदर जाने की कोशिशें नियमों के खिलाफ हैं.

सरावगी ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य ने “महा जंगल राज” का अनुभव किया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment