टीएमसी के तानाशाह रिकॉर्ड मतदान को नहीं पचा पा रहे, डेरेक ओ ब्रायन दे रहे अनाप-शनाप बयान: ध्रमेंद्र प्रधान

New Delhi, 24 अप्रैल . Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान होने पर टीएमसी Government को घेरा है. इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन पर तंज कसा है. डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल साइट एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, “Narendra Modi आपने बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार होने की घोषणा की थी. अब ये बड़ी-बड़ी बातें बंद कीजिए. 4 मई को ममता बनर्जी और टीएमसी जीत रही है. आप चुनौती स्वीकार करें और Prime Minister पद से इस्तीफा दें.”

धर्मेंद्र प्रधान ने इस बयान पर पलटवार करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, “ऐसे बयानों के पीछे का अहंकार केवल इस बात की पुष्टि करता है कि राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन पश्चिम बंगाल के बदलते मिजाज से कितने कटे हुए हैं. टीएमसी के तानाशाह, जो कभी पूरे राज्य को डरा-धमका सकते थे, अब बंगाल भर में अभूतपूर्व मतदाता भागीदारी को पचा नहीं पा रहे हैं. उन्हें अब एहसास हो गया है कि जिन लोगों को वे चुप कराना चाहते थे, वही लोग ऐसा फैसला सुना सकते हैं, जो वर्षों से उन्हें संरक्षण देने वाली भय और मनमानी की राजनीति को ध्वस्त कर दे.”

Union Minister ने मतदाताओं द्वारा Prime Minister पर भरोसा जताते हुए रिकॉर्ड मतदान का दावा किया. उन्होंने कहा, “जब शासन को डरा-धमकाकर चलाने वाले नेता India के Prime Minister को अल्टीमेटम देना शुरू कर देते हैं, तो यह न ताकत और न ही आत्मविश्वास को दर्शाता है. यह केवल Political असुरक्षा, शत्रुतापूर्ण व्यवहार और भय को दर्शाता है. बंगाल की जनता ने Prime Minister Narendra Modi पर अपना विश्वास जताया है. वे अब भ्रष्टाचार, घुसपैठ, हिंसा और टीएमसी द्वारा वर्षों से किए जा रहे सुनियोजित Political उत्पीड़न पर अपना फैसला सुनाने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि 4 मई को जब बंगाल अपना फैसला सुनाएगा, तो लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता के खिलाफ इस तरह के लापरवाह हमले करने वालों को शर्म से अपना सिर झुकाना पड़ सकता है, क्योंकि राज्य की जनता एक स्पष्ट संदेश देगी कि अहंकार, अनादर और धमकी की राजनीति अब बंगाल की लोकतांत्रिक इच्छा पर हावी नहीं हो सकती.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment