एनडीए के नेताओं का विपक्ष पर हमला, ‘तेजस्वी चिंता न करें, उनकी भूमिका होगी सीमित’

Patna, 24 अप्रैल . बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद सत्तापक्ष के नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान कई नेताओं ने Government की स्थिरता और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास जताया.

बिहार Government के पूर्व मंत्री राम कृपाल यादव ने Chief Minister सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें सर्वसम्मति से समर्थन मिला है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले कई वर्षों तक वे सत्ता में नहीं आ पाएंगे और संभव है कि विपक्ष में भी उनकी भूमिका सीमित हो जाए.

वहीं, बिहार के पूर्व उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा ने एनडीए Government को मिले समर्थन के लिए सभी विधायकों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि राज्य में पहले भी एनडीए की Government थी, आज भी है और आगे भी बनी रहेगी. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और नीतीश कुमार के नेतृत्व में “विकसित भारत, विकसित बिहार” के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता का Chief Minister बनना पार्टी के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि विश्वास मत हासिल होना राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इससे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. तेजस्वी यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी से कुछ नहीं होता है. Government के पास मजबूत समर्थन और संसाधन हैं.

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने फ्लोर टेस्ट को औपचारिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह पहले से तय था कि Government बहुमत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन और विकास मॉडल को आगे बढ़ाया जाएगा.

उधर, तेजस्वी यादव को लेकर सत्तापक्ष के नेताओं ने तीखी टिप्पणियां भी कीं. उन्होंने राजद नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास ठोस मुद्दों का अभाव है और वे केवल आलोचना तक सीमित हैं.

उन्होंने कहा कि पहले से ही सबको पता था कि एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है और सम्राट चौधरी Chief Minister बनने वाले है. विपक्ष का काम केवल जनता को गुमरहा करने का रह गया है.

एसएके/डीएससी

Leave a Comment