टीएमसी ने भाजपा पर लगाया बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

कोलकाता, 28 अप्रैल . टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब Chief Minister ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं.

टीएमसी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि पहले दुष्कर्म की धमकियां और अपमानजनक कार्टून फैलाए गए और अब भाजपा इस स्तर तक गिर गई है कि खुलेआम जान से मारने की धमकी दी रही है. पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “डराएगा तो ठोकाएगा दीदी,” जिसका मतलब है कि अगर आप डराने की कोशिश करेंगी, तो आपको गोली मार दी जाएगी.

टीएमसी ने इसे तीन बार चुनी गई Chief Minister के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और खतरनाक बताया. साथ ही चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले पर मूकदर्शक बना हुआ है.

पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार की ‘गोली मारो’ और ‘ठोक दो’ वाली राजनीति को बंगाल में लाना चाहती है. टीएमसी ने यह भी कहा कि इस तरह की धमकी और डराने की संस्कृति को शीर्ष नेतृत्व का समर्थन मिला हुआ है.

टीएमसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक महिला Chief Minister के बारे में इस तरह की भाषा इस्तेमाल की जा रही है, तो आम महिलाओं और बेटियों के साथ क्या हो सकता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

पार्टी ने कहा कि बंगाल ऐसी बातों को न भूलता है और न माफ करता है. यह अपमान और धमकी का जवाब शब्दों से नहीं, बल्कि वोट के जरिए दिया जाएगा. पार्टी ने 4 मई को होने वाले मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन बंगाल अपनी आवाज जरूर बुलंद करेगा.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment