विवाद के बाद वापसी को तैयार समय रैना, ‘स्टील अलाइव’ में दिखेगा खास अंदाज

Mumbai , 5 अप्रैल . स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टील अलाइव’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं. इस स्पेशल का ट्रेलर Sunday को रिलीज हो चुका है, जबकि पूरा स्पेशल 7 अप्रैल को यूट्यूब पर प्रीमियर होगा.

जानकारी के अनुसार, ‘स्टील अलाइव’ उनकी पूरी यात्रा को बिना किसी फिल्टर के पेश करता है. यह स्पेशल ऑब्जर्वेशनल कॉमेडी के साथ-साथ समय रैना के व्यक्तिगत अनुभवों, संघर्ष और सार्वजनिक जीवन की जांच पर आधारित है. इसे उनका अब तक का सबसे ईमानदार और आत्ममंथन वाला स्पेशल बताया जा रहा है.

समय रैना ने स्पेशल के बारे में कहा, “मेरा एक ही उद्देश्य है, लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना. वह उद्देश्य आज भी नहीं बदला है.”

‘स्टील अलाइव’ सिर्फ एक कॉमेडी स्पेशल का नाम नहीं है, बल्कि समय रैना के पिछले एक साल के संघर्ष, विवाद और वापसी की कहानी है. फरवरी 2025 में उनका पॉपुलर यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बड़े विवाद में फंस गया था. शो के एक मेंबर्स-ओनली एपिसोड में हुई टिप्पणी के बाद कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हुईं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किए और Maharashtra साइबर सेल ने जांच शुरू की. मामला Supreme Court तक पहुंच गया और डिजिटल कंटेंट व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर देशभर में चर्चा छिड़ गई.

जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यब से हटा दिए गए, उन्होंने अपना टूर रद्द कर दिया और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया. हालांकि, इस दौरान रैना ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया और चुप्पी साधे नजर आए. विवाद के बाद उनकी वापसी अगस्त 2025 में हुई, जब उन्होंने ‘स्टील अलाइव एंड अनफिल्टर्ड इंडिया टूर’ शुरू किया. Bengaluru में टूर की शुरुआत हुई और टिकट मात्र एक घंटे में 40 हजार से ज्यादा बिक गए.

वहीं, दिल्ली के India मंडपम और तालकटोरा स्टेडियम समेत कई बड़े स्थानों पर शो हाउसफुल रहे. टूर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित हुआ और यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के साथ ही उत्तर अमेरिका में भी सफल रहा. इस टूर का समापन न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ, जहां समय रैना सबसे कम उम्र के भारतीय कॉमेडियन बनकर वहां परफॉर्म करने वाले कलाकारों में शामिल हो गए.

एमटी/डीकेपी

Leave a Comment