
jaipur, 18 जुलाई . Rajasthan विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सोनम वांगचुक के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि Government ने करीब 20 दिनों तक प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित करने का कोई प्रयास नहीं किया. अब तानाशाहीपूर्ण रवैया से आंदोलन को खत्म करना चाहती है. इस तरह Government को नहीं करना चाहिए.
Rajasthan विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने से बात करते हुए कहा कि न तो कोई मंत्री, न भाजपा का कोई पदाधिकारी और न ही कोई Governmentी अधिकारी वांगचुक से मिलने पहुंचा. जब उनकी तबीयत को लेकर देश-विदेश में चिंता बढ़ी और जनता का दबाव बना, तब Government ने उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाकर अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया. धरने में शामिल लोगों के साथ मारपीट की गई. इस तरह का काम निंदनीय है.
उन्होंने दिल्ली Police कमिश्नर के रूप में आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी नियुक्तियां पहले से तय एजेंडे के तहत की जाती हैं. Government स्वायत्त संस्थानों में ऐसे लोगों को नियुक्त करती है जो उसके निर्देशों का पालन करें. उनके अनुसार, Government संविधान की भावना से अधिक Political निष्ठा को प्राथमिकता देती है.
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर भी जूली ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यदि Government को वास्तव में ऐसा कानून आवश्यक लगता है, तो इसे पूरे देश में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए. भाजपा केवल अपने शासित राज्यों में इस कानून को लागू कर Political लाभ लेना चाहती है. संविधान सभी नागरिकों को उनके धर्म, रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार जीवन जीने का अधिकार देता है और इस व्यवस्था को चुनौती देना संविधान की मूल भावना के विपरीत है. Government का उद्देश्य कानून बनाना नहीं बल्कि चुनावी लाभ हासिल करना है.
गौशालाओं में कथित अनियमितताओं पर भी विपक्ष के नेता ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पहले भी Governmentी अनुदान प्राप्त करने के लिए फर्जी गायें दिखाने के मामले सामने आ चुके हैं और उनकी जांच भी हुई थी. यदि ऐसे मामले दोबारा सामने आ रहे हैं तो Government को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए. एक ओर गायों की मौत हो रही है, जबकि दूसरी ओर कुछ लोग Governmentी अनुदान के लिए धोखाधड़ी कर रहे हैं. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की.
–
एसएके/एबीएम