
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 24 अप्रैल . श्री केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर Police-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गई है. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और Police अधीक्षक नीहारिका तोमर ने धाम क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने हेलीपैड का औचक निरीक्षण कर हेली सेवाओं, यात्रियों की आवाजाही और व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
Police अधीक्षक निहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए बताया कि धाम में पर्याप्त Police बल, पीएसी और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं. साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, एटीएस और बीडीएस की टीमें लगातार अलर्ट मोड में रहकर निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही हैं. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से संवाद कर फीडबैक लिया, जिस पर यात्रियों ने संतोष जताया.
इस बीच मंदिर परिसर में एक फर्जी दानपात्र मिलने पर उसे बीकेटीसी के माध्यम से तत्काल जब्त कराया गया, जिससे प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि आस्था के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन ने कहा कि यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव मिल सके.
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि हेलीपैड पर निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई. महिला Police बलों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की गई. श्रद्धालुओं की ओर से मिले सुझावों को हम लागू कर रहे हैं.
रुद्रप्रयाग की Police अधीक्षक ने कहा कि 22 अप्रैल सुबह 8 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे. समुचित संख्या में Police बल की तैनाती की गई है. उन्होंने बताया कि पहले दिन 38 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए. दूसरे दिन भी 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए. Police-प्रशासन की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है.
–
एसडी/वीसी