
New Delhi, 25 दिसंबर . हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का दूसरा चरण 3 जनवरी से चेन्नई में शुरू होगा. इसके लिए Thursday से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई. मैच के दौरान फैंस बड़ी संख्या में उपस्थित हों, इसके लिए हॉकी इंडिया ने टिकट फ्री रखा है.
महिलाओं की हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर से रांची में शुरू होगी और 10 जनवरी तक खेली जाएगी. पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग 3 जनवरी को चेन्नई में शुरू होगी. 11 जनवरी से रांची में पुरुषों की लीग खेली जाएगी. लीग का आखिरी चरण 17 जनवरी से 26 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित होगा.
इस साल की हॉकी इंडिया लीग में आठ पुरुषों और चार महिलाओं की टीमें हिस्सा ले रही हैं. लीग अपने नए बदले हुए फॉर्मेट की वजह से पहले से ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है.
हॉकी इंडिया लीग के रांची चरण के लिए टिकटों की बिक्री Monday को लाइव हो गई. पिछले एडिशन की तरह, हॉकी इंडिया की कोशिश है कि खेल को देश के हर कोने में ले जाया जाए. हॉकी इंडिया की कोशिश मैचों के दौरान ज्यादा से ज्यादा फैंस की उपस्थिति को बढ़ाना है.
हॉकी इंडिया लीग की गवर्निंग कमेटी के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, “हमने एक बार फिर हॉकी फैंस को चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में सभी मैचों का रोमांच देने के लिए फ्री टिकट देने का फैसला किया है. महिलाओं के मैच रांची में होंगे, जबकि पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग तीन शहरों में खेली जाएगी. हम हॉकी स्टैंड को उन फैंस से भरना चाहते हैं जो अपने पसंदीदा स्टार्स को एक्शन में देखना चाहते हैं. इस सीजन में हमारे पास दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ी भी होंगे.”
हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के मेंबर भोला नाथ सिंह ने कहा, “हीरो हॉकी इंडिया लीग हॉकी का एक महीने तक चलने वाला सेलिब्रेशन होगा. हमारा मकसद सभी क्षेत्रों में फैंस को मैच देखने का बेहतर अवसर प्रदान करना है.”
–
पीएके