गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में झारखंड के तीन युवकों की मौत, गांवों में मातम

रांची, 7 दिसंबर . गोवा के अरपोरा क्षेत्र स्थित रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में Saturday रात लगी आग में मरने वालों में Jharkhand के तीन युवक भी शामिल हैं. Sunday सुबह जानकारी मिलते ही इनके गांवों में मातम का माहौल है. हादसे में कुल 25 लोगों की मौत हुई है.

जानकारी के अनुसार मृतकों में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी दो सगे भाई प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा (22) शामिल हैं. तीनों रोजगार के सिलसिले में गोवा में रह रहे थे और नाइट क्लब में काम करते थे. फतेहपुर और गोविंदपुर में हादसे की खबर फैलते ही चीख-पुकार मच गई.

प्रदीप और विनोद के पिता धनेश्वर महतो तथा अन्य परिजन बार-बार बेहोश हो रहे हैं. गोविंदपुर में मोहित के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने के बाद गोवा में काम कर रहे Jharkhand के अन्य युवक अस्पताल पहुंचे और शवों की पहचान में मदद की. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

फिलहाल Jharkhand Government ने इन मौतों की पुष्टि नहीं की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, फतेहपुर व आसपास के गांवों से दर्जनों युवा रोजगार की तलाश में गोवा गए थे. घटना के बाद वे दहशत में हैं और परिजनों को लगातार जानकारी दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि हादसे में जिन 23 लोगों की मौत हुई है, उनमें से अधिकतर नाइट क्लब के कर्मचारी थे.

इनमें क्लब की रसोई में काम करने वाले युवक और तीन महिलाएं भी शामिल हैं. आग लगने के समय क्लब परिसर में कई कर्मचारी मौजूद थे, जबकि कुछ पर्यटक भी भीतर थे. हादसे की सूचना के बाद Prime Minister Narendra Modi, गृहमंत्री अमित शाह और President द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है. Chief Minister सावंत ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. पोस्टमार्टम और औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद Jharkhand के तीनों युवकों के शव यहां भेजे जाने की संभावना है.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment