
New Delhi, 8 जुलाई . दिल्ली के सोनिया विहार Police ने युवती का मोबाइल फोन छीनकर भागे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान रेहान (22), मोहम्मद कैफ (22) और फहाद ( 22) के रूप में हुई है. Police ने इन आरोपियों के पास से अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
Police जांच में सामने आया है कि इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. इसके बाद भी Police पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.
Police के मुताबिक, शिकायतकर्ता रेनू शर्मा ने बताया कि जब वो सोनिया विहार के पांचवे पुश्ते की ओर जा रहे थे, तभी तीन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए. इसके बाद पीड़िता Police थाने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची. पीड़िता की शिकायत पर Police ने मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता को आश्वस्त किया कि उसका मोबाइल उसे वापस मिलेगा और इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना की जांच के लिए Police की ओर से एक टीम की गठन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से एसएचओ इंस्पेक्टर प्रफुल्ल कुमार झा, हेड constable टेक चंद, हेड constable सचिन, कॉन्स्टेबल रूप किशोर और कॉन्स्टेबल मिलन डांगी को शामिल किया गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Police ने इस घटना की जांच के लिए आसपास के cctv कैमरे भी खंगाले और आरोपियों को पहचान को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की. इसके बाद Police ने लगातार निगरानी और सतत छापेमारी के बाद इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उनका पास से शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया.
–
एसएचके/वीसी