मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

छिंदवाड़ा, 27 अप्रैल . Madhya Pradesh के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में Monday सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए.

Police अधिकारियों के अनुसार, यह कार नागपुर से सिंगोड़ी लौट रही थी. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग हज यात्रियों को छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी.

यह हादसा सुबह करीब 5 बजे से 5:15 बजे के बीच हुआ, जब सड़क पर आवाजाही बेहद कम थी और इलाका लगभग सुनसान था. टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत Police को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय निवासियों और Policeकर्मियों ने मिलकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला.

कार में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल थे. उन्हें तत्काल उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में सिंगोड़ी निवासी रमजान की पत्नी नाज की हालत बेहद नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर के एक विशेष अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इसी दौरान कार चालक और एक अन्य यात्री ने छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई.

वहीं हादसे में घायल अन्य तीन लोगों की पहचान रमजान, शाहद बी और असमीन बानो के रूप में हुई है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है.

Police की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है. इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि लंबी दूरी तय कर लौट रहे चालक को कहीं झपकी तो नहीं आ गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया.

Police ने यह संभावना भी खारिज नहीं की है कि सड़क किनारे रेत या अन्य फिसलन भरी सामग्री होने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा हो. हादसे के बाद Police ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल का फोरेंसिक परीक्षण कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

Leave a Comment