
Lucknow, 9 जून . उत्तर प्रदेश में Lucknow के मड़ियांव थाना क्षेत्र में Police ने नकली करेंसी के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 13.95 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गए हैं. Police मामले में फरार मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है.
डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि Monday को मड़ियांव Police को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग असली नोटों के बदले बड़ी मात्रा में नकली नोटों का लेन-देन करने वाले हैं. सूचना के आधार पर Police टीम सक्रिय हुई और संदिग्धों पर नजर रखी जाने लगी.
देर रात Police को सूचना मिली कि घैला पुल के पास एक खाली मैदान में बने टीन शेड के निकट तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद हैं और किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं. सूचना मिलते ही Police टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 500 रुपए के 1,402 जाली नोट तथा 100 रुपए के 6,946 जाली नोट बरामद हुए. बरामद नकली करेंसी की कुल कीमत 13 लाख 95 हजार 600 रुपए बताई गई है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक सिंह (21) निवासी जहानागंज, आजमगढ़, सोनू गौंड उर्फ गोलू (25) निवासी मुबारकपुर, आजमगढ़ तथा बृजेश विश्वकर्मा (35) निवासी सिधारी, आजमगढ़ के रूप में हुई है.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आजमगढ़ निवासी मंजीत इस गिरोह का सरगना है, जबकि उसका साथी संतोष भी इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. दोनों फिलहाल फरार हैं. आरोपियों के अनुसार, मंजीत ने उन्हें नकली नोटों की खेप लेकर Lucknow भेजा था, जहां उन्हें एक व्यक्ति को यह रकम सौंपनी थी. तीनों Monday को Lucknow पहुंचे और घैला पुल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी Police ने उन्हें दबोच लिया.
आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे नकली नोटों को असली मुद्रा में बदलने का काम करते थे और इसके बदले मिलने वाले कमीशन से अपने शौक पूरे करते थे. Police ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार सरगना मंजीत व उसके सहयोगियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया है.
–
एसएके/डीकेपी