महज 1 रन से हार, भारत ने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज

बेलफास्ट, 28 जून . भारतीय टीम Sunday को बड़ा उलटफेर का शिकार हो गई. टीम इंडिया ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को महज 1 रन के अंतर से गंवा दिया. इसी के साथ India को टी20 इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. इस टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा. टिम टेक्टर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रॉस अडायर (16) के रूप में टीम ने अपना दूसरा विकेट खो दिया. 48 के स्कोर तक कप्तान लोर्कन टकर (15) भी पवेलियन लौट गए थे.

इसके बाद हेरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला. कैलिट्ज ने 23 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 37 रन की पारी खेली, जबकि हेरी टेक्टर ने 47 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाए. इनके अलावा, जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. India की तरफ से प्रिंस यादव ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट निकाले. इनके अलावा, हर्षित राणा ने 1 सफलता प्राप्त की.

इसके जवाब में India निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सका. टीम इंडिया ने महज 1 रन पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे. दोनों ही बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके. इसके बाद 35 के स्कोर तक कप्तान श्रेयस अय्यर (10) और ईशान किशन (12) भी पवेलियन लौट गए.

यहां से अक्षर पटेल ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की. पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तिलक ने शिवम दुबे के साथ 35 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद मेहमान टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

तिलक वर्मा 46 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुए. दुबे ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. इनके अलावा, हर्षित राणा ने 21 रन का योगदान दिया, लेकिन India को जीत नहीं दिला सके. मेजबान टीम की तरफ से जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इससे पहले India ने 26 जून को इसी मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मैच को 34 रन से गंवा दिया था. अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी.

आरएसजी

Leave a Comment