थॉमस और उबर कप: लक्ष्य सेन की कोहनी में चोट, नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल मैच

होरसेंस (डेनमार्क), 2 मई . थॉमस और उबर कप फाइनल्स 2026 में मेंस सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन, Saturday को फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्हें क्वार्टरफाइनल मैच के दौरान जमीन पर बार-बार डाइव लगाने के कारण कोहनी में चोट लग गई थी.

टीम के मेडिकल स्टाफ ने जांच-पड़ताल के बाद एहतियातन लक्ष्य को सेमीफाइनल मुकाबला न खेलने की सलाह दी है, ताकि लक्ष्य को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. अगर India फाइनल में पहुंचता है, तो वह पूरी तरह से फिट हों.

वर्ल्ड नंबर 6 खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में India को जीत की शुरुआत दिलाई. उन्होंने दूसरे गेम में दो मैच प्वाइंट्स बचाते हुए, चाऊ टिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से शिकस्त दी. यह मैच 1 घंटे 28 मिनट तक चला.

सेन और चाऊ के बीच यह शुरुआती मैच काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. इस मैच से पहले दोनों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 4-4 की बराबरी पर था. दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो गेम में काफी पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मैच को तीसरे और निर्णायक गेम तक पहुंचाया. जहां चाऊ ने पहले गेम में 10-15 से पिछड़ने के बाद वापसी की, वहीं सेन दूसरे गेम में 14-17 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए वापसी की.

दो बार के ऑल इंग्लैंड फाइनलिस्ट सेन ने तीसरे गेम में अपने जोरदार आक्रामक खेल की बदौलत बढ़त बनाए रखी और India को पहला प्वाइंट दिलाया.

इसके बाद, पूर्व एशियन चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए India की बढ़त को 2-0 कर दिया. पूरे ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाले आयुष शेट्टी ने मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन लिन चुन-यी को 21-16, 21-17 से शिकस्त दी. यह मुकाबला करीब 48 मिनट तक चला.

शेट्टी ने पहले गेम में 10-12 से पिछड़ने के बाद लगातार 7 प्वाइंट हासिल करते हुए वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. दूसरे गेम में वह पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे. साल 2022 की चैंपियन टीम India ने पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में ताइपे की मजबूत टीम को 3-0 से मात दी. फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला जापान और फ्रांस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

आरएसजी

Leave a Comment