
Mumbai , 27 मार्च . केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने दावा किया है कि इस बार दक्षिण में परिवर्तन होगा. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि तमिलनाडु में हमारी Government आ सकती है. वहां के फिल्म एक्टर विजय ने भी अपना Political दल बनाया है, उन्हें भी बहुत वोट मिलेंगे, जिसका सीधा फायदा एनडीए को मिल सकता है.
Mumbai में से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी दो-तीन राज्यों में चुनाव लड़ रही है. तमिलनाडु, असम और केरल में हम लोग चुनाव लड़ेंगे. बंगाल और पुडुचेरी में हमारी पार्टी भाजपा को सपोर्ट कर रही है. असम और पुडुचेरी में हमारी Government बनेगी.
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की Government आएगी. 2021 में भाजपा को सत्ता मिलने वाली थी, लेकिन उस वक्त ममता बनर्जी को ज्यादा सहानुभूति मिलीलेकिन, इस बार भाजपा की Government आएगी.
रामदास आठवले ने कहा कि केरल की जनता भी परिवर्तन चाहती है. वहां कभी कांग्रेस की लीडरशिप में Government आती है, कभी कम्युनिष्ट लीडरों के लीडरशिप में Government बनती है, लेकिन इस बार केरल में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में Government बनने की संभावना है. पांचों राज्यों में हमारी Government कैसे बन सकती है, इसे लेकर हम लोग जनता के बीच में हैं.
मिडिल ईस्ट युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज पूरी दुनिया में युद्ध की स्थिति बनी हुई है, चाहे वह रूस-यूक्रेन हो या मध्य-पूर्व के देश, हर तरफ मंदी और महंगाई का बड़ा संकट है, लेकिन मेरे India की स्थिति दुनिया के बाकी देशों की तुलना में बहुत ही मजबूत और बेहतर है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने अपनी अर्थव्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को इतनी मजबूती से संभाला है कि आज दुनिया India की तरफ एक उम्मीद की नजर से देख रही है. India आज एक स्थिर देश की तरह पूरी मजबूती के साथ खड़ा है.
दूसरी तरफ हमारे विरोधियों के पास का कोई मुद्दा बचा ही नहीं है, इसलिए वे बौखला गए हैं. जनता के बीच डर पैदा करने के लिए वे ‘फिर से लॉकडाउन होगा’ या ‘सामानों की भारी किल्लत होने वाली है’ जैसी झूठी और कृत्रिम अफवाहें फैला रहे हैं. हकीकत तो यह है कि देश में लॉकडाउन की कोई स्थिति नहीं है और न ही किसी चीज की कमी है. केवल Government को बदनाम करने के लिए यह एक सियासी साजिश रची जा रही है, लेकिन जनता को ऐसी किसी भी अफवाह से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारी Government आपके साथ खड़ी है.
उन्होंने लिखा कि पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती करना कोई छोटी बात नहीं है. दुनिया में युद्ध चल रहा है, खाड़ी देशों में हलचल है, कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन Prime Minister मोदी ने अपनी जनता को अकेला नहीं छोड़ा. यही तो असली लोकतंत्र है और यही हमारी Government की ताकत है.
–
डीकेएम/वीसी