‘यह छात्रों की गूंज नहीं, सत्ता के लिए रैली कर रहे राहुल गांधी’, प्रयागराज के कार्यक्रम पर बिहार के नेताओं का कटाक्ष

Patna, 8 अगस्त . उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बिहार एनडीए के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्र आंदोलन की आड़ में अपनी Political रोटियां सेंक रही है. राहुल गांधी छात्रों की रैली में नहीं जा रहे हैं. वह सत्ता पाने के लिए रैली में जा रहे हैं.

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी उत्तर प्रदेश घूमने जा रहे हैं, जबकि छात्र Jharkhand में धरने पर बैठे हैं. उन्हें Jharkhand के Chief Minister से कहना चाहिए कि जेपीएससी भर्ती परीक्षा को लेकर सीबीआई की जांच कराएं.”

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस छात्र आंदोलन की आड़ में अपनी Political रोटियां सेंक रही है. प्रयागराज में भी कांग्रेस राजनीति के लिए यात्रा कर रही है. एम्स से लेकर अनेक पेपर लीक हुए. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी पेपर लीक पर कानून नहीं बनाया था. यह कानून भाजपा की Government ने बनाया है.”

बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “राहुल गांधी छात्रों की रैली में नहीं जा रहे हैं. वह सत्ता पाने के लिए रैली में जा रहे हैं. उनका ध्यान इस बात पर है कि सत्ता कैसे वापस पाई जाए. कांग्रेस पार्टी खुद ही बेरोजगार हो गई है. चूंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं, इसलिए यह कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित रैली है.”

उन्होंने आगे कहा, “जहां तक ​​छात्रों की चिंताओं की बात है, हमारी Governmentें उनकी बात सुन रही हैं, चाहे वह योगी Government हो या मोदी Government. गूंज के हिसाब से Government काम कर रही है. छात्रों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है. साथ ही, छात्रों-युवाओं की भावनाओं की कद्र की जा रही है. उन्हें हर तरीके की मदद के लिए भी Government तैयार है.”

इसी बीच, राम कृपाल यादव ने Jharkhand में छात्रों के आंदोलन का जिक्र किया और कहा, “Jharkhand के छात्रों का आंदोलन गंभीर है और यह छात्रों में असंतोष की भावना को दिखाता है, लेकिन राज्य Government इसे गंभीरता से नहीं ले रही है और उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. मेरा मानना ​​है कि Government ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया है. Government कांग्रेस, Jharkhand मुक्ति मोर्चा और राजद समेत अन्य पार्टियों के समर्थन से चल रही है. उन्हें इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और छात्रों की समस्याओं को हल करने की दिशा में काम करना चाहिए.”

जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि कांग्रेस शुरू से युवाओं के खिलाफ रही है. पंजाब में नौजवानों का आंदोलन हो या छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का आंदोलन, कांग्रेस ने उन्हें कुचलने की कोशिश की. अब वह कांग्रेस का चेहरा बदलना चाहते हैं, तो उन्हें प्रायश्चित के साथ-साथ काम करना होगा.

उन्होंने कहा कि देश का युवा कांग्रेस पर भरोसा करने वाला नहीं है. हाल ही में युवाओं ने वर्तमान के मुद्दों को लेकर आंदोलन किया था और Government ने भी समाधान की दिशा में पहल की है, लेकिन कांग्रेस से उम्मीद नहीं की जा सकती है.

डीसीएच/

Leave a Comment