राघव चड्ढा ने पीएम मोदी को भेंट की भगवान गणेश की मूर्ति, बोले-एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

New Delhi, 8 अगस्त . भाजपा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात को यादगार बताया है. सांसद ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर ‘एक्स’ पर शेयर की.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी रखूंगा. पीएम मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला. विस्तृत और समृद्ध बातचीत हुई. उनके बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन से सीखने का अवसर देने के लिए हृदय से आभारी हूं.”

एक्स पर शेयर की गई तस्वीर में राघव चड्ढा Prime Minister Narendra Modi को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट करते नजर आए.

6 अगस्त को राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा ने संसद में कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच ‘कट मनी’ या रेफरल कमीशन के चलन पर गंभीर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि इस अनौपचारिक व्यवस्था का आर्थिक बोझ आखिरकार मरीजों को ही उठाना पड़ता है.

शून्यकाल के दौरान राज्यसभा में राघव चड्डा ने कहा था कि कुछ डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच ऐसा तंत्र विकसित हो गया है, जिसमें मरीजों को जांच के लिए भेजने के बदले डॉक्टरों को तय कमीशन दिया जाता है.

उन्होंने कहा था, “यह एक अनौपचारिक व्यवस्था बन चुकी है. मरीज का इलाज करने के लिए नहीं, बल्कि उसे रेफर करने के लिए डॉक्टर को 3,000 रुपए तक दिए जाते हैं. इसके लिए तय कमीशन रेट, एजेंट और समानांतर इंसेंटिव इकोनॉमी काम कर रही है.”

चड्डा ने आरोप लगाया था कि डायग्नोस्टिक सेंटर अपने खातों में इन भुगतानों को ‘मार्केटिंग एक्सपेंस’ बताते हैं, जबकि डॉक्टर इसे ‘रेफरल कमीशन’ के रूप में दर्ज करते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि इसकी पूरी कीमत मरीज के बिल में जोड़ दी जाती है.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment