पहलगाम हमले के दर्द को बड़े पर्दे पर दिखाएंगी यह फिल्में, करना होगा थोड़ा इंतजार

Mumbai , 22 अप्रैल . आज का दिन देश के लिए भूल पाना मुश्किल है क्योंकि 22 अप्रैल 2025 वही काला दिन है, जिस दिन India में वादियों में सुकून के पल बिताने आए सैलानियों को Pakistanी आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मार डाला था.

पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोकर रख दिया था और Bollywood सितारे भी विरोध पर उतर आए थे. हर किसी ने घटना को निंदनीय बताया था. इसी दर्दनाक घटना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़े पर्दे पर कई फिल्म और सीरीज की अनाउंसमेंट हो चुकी है, जिनको देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

‘पहल: ए नेशन यूनाइट्स’ नाम की सीरीज जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी. सीरीज की अनाउंसमेंट 15 अगस्त 2025 को हुई थी और फिल्म की पहली झलक भी सामने आ चुकी है. सीरीज पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई 2025 को हुए ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित है. सीरीज का टीज़र भी साझा किया गया था जिसमें एक वॉइसओवर के माध्यम से सीरीज़ की शुरुआती कहानी बताई गई है. यह सीरीज पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रित होगी.

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ऐलान किया था, जिसके पोस्टर ने हर किसी का दिल जीता था. निर्देशक यह फिल्म टी-सीरीज़ के साथ मिलकर बना रहे हैं और माना जाता रहा है कि फिल्म में लीड रोल वरुण धवन निभा सकते हैं. हालांकि फिल्म के रिलीज को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है. यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड Pakistan’ पर बेस्ड होगी.

एकता कपूर भी पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित फिल्म ‘दी टेरर रिपोर्ट’ ला रही हैं. फिल्म का टीजर 26 मार्च को रिलीज हो चुका है जिसमें Pakistan अधिकृत कश्मीर से लेकर पहलगाम हमले की झलक दिखाई गई है. हालांकि फिल्म के रिलीज को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं है. दर्शकों को फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा सकता है.

क्षेत्रीय फिल्म ‘इंडिया Pakistan: द फाइनल रेज़ोल्यूशन’ भी पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद India और Pakistan के रिश्तों पर बनी है. फिल्म में हमले के बाद घाटियों में रहने वाले लोगों के जीवन में पड़ने वाले प्रभाव को दिखाया जाएगा. अभी फिल्म की शूटिंग जारी है. कुछ हिस्सा Mumbai में शूट किया गया है, तो कुछ हिस्से को कश्मीर में शूट करना बाकी है.

पीएस/पीएम

Leave a Comment