आईपीएल 2026: फाइनल में जीटी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं आरसीबी के ये 5 खिलाड़ी

New Delhi, 31 मई . आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) और Gujarat टाइटंस (जीटी) के बीच Sunday को खेला जाना है. खिताबी मुकाबले की मेजबानी Ahmedabad का Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम करेगा. आइए आपको उन पांच आरसीबी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो फाइनल में जीटी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

विराट कोहली: Gujarat टाइटंस के लिए फाइनल में सबसे बड़ा खतरा विराट कोहली होंगे. कोहली का इस सीजन फॉर्म शानदार रहा है और वह 15 मुकाबलों में 600 रन बना चुके हैं. पहले क्वालीफायर में जीटी के खिलाफ विराट बेहतरीन लय में दिखाई थे और उन्होंने 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी. Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में अगर कोहली का बल्ला चला, तो जीटी के लिए राह मुश्किल हो सकती है.

रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में मुश्किल परिस्थितियों में कमाल की पारियां खेली हैं. पहले क्वालीफायर में दबाव में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में 93 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. रजत पारी को बुनने के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करने का हुनर भी जानते हैं, और यही वजह है कि वह जीटी के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं.

क्रुणाल पांड्या: आईपीएल के फाइनल में दो बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके क्रुणाल पांड्या से Gujarat टाइटंस को खासतौर पर बचकर रहना होगा. पहले क्वालीफायर में 43 रनों की अहम पारी और 2 विकेट लेकर क्रुणाल अपनी लय हासिल कर चुके हैं. अंत के ओवरों में तेजी से रन बटोरने के साथ-साथ वह Ahmedabad में अपनी घूमती गेंदों से जीटी के बल्लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी के लिए इस सीजन भुवनेश्वर कुमार सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं. भुवनेश्वर 15 मुकाबलों में 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. पहले क्वालीफायर में भुवनेश्वर ही वो गेंदबाज रहे थे, जिन्होंने शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई थी. पावरप्ले के साथ-साथ भुवनेश्वर अंत के ओवरों में भी काफी कारगर नजर आए हैं.

टिम डेविड: भले ही इस सीजन में टिम डेविड को ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका न मिला हो, लेकिन खिताबी मुकाबले में वह आरसीबी के ट्रंप कार्ड साबित बन सकते हैं. डेविड अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. फाइनल में जीटी के प्लान को बर्बाद करने के लिए आरसीबी टिम डेविड को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भी भेज सकती है.

एसएम/एएस

Leave a Comment