श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए: सीएम योगी

वाराणसी, 1 मार्च . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन Sunday को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में Police द्वारा दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए. यहां दुर्व्यवस्था की भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने Police एवं मंदिर प्रशासन को व्यवस्था में उचित सुधार लाने के निर्देश दिए.

सीएम योगी ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर में निर्मित दुकानों तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही विक्रय की जाने वाली सामग्रियों का उचित मूल्य रखा जाए. धार्मिक संस्थाएं पैसा कमाने का जरिया नहीं, बल्कि श्रद्धा का स्थल हैं, इसलिए श्रद्धालुओं के लिए इन स्थानों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने मैनपावर बढ़ाकर मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया.

Chief Minister ने कहा कि घाटों एवं मंदिरों के पास निर्माण कार्य के दौरान ऐतिहासिक धरोहरों का प्रत्येक दशा में संरक्षण किया जाए. उन्होंने गोदौलिया में निर्माणाधीन रोप-वे स्टेशन पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने की सुदृढ़ व्यवस्था के अनुसार तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया. सीएम ने नगर में सीवरेज एवं वाटर सप्लाई हेतु अमृत-2 योजनांतर्गत कार्यों को व्यवस्थित ढंग से कराए जाने को कहा. उन्होंने कहा कि कार्यों की सघन मॉनिटरिंग हो, इसमें कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बेतरतीब कार्य न हों तथा कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से हो.

उन्होंने आमजन की सहूलियत को देखते हुए रोप-वे का किराया तार्किक रखने को कहा. Chief Minister ने स्वच्छता को और प्रभावी बनाने के लिए मशीनों का उपयोग करने पर जोर दिया. उन्होंने शहर में उपयुक्त स्थलों का चयन कर व्यवस्थित तरीके से वेंडिंग जोन के साथ ही कान्हा उपवन एवं स्ट्रीट डॉग सेंटर बनाए जाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने उचित मुआवजा वितरित कर दालमंडी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्रता से करने का निर्देश दिया. Chief Minister ने विद्युत तारों के अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य मानक के अनुरूप कराए जाने का निर्देश दिया, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

सीएम ने साफ तौर पर कहा कि गर्मी में पेयजल की समस्या कहीं भी नहीं होनी चाहिए. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी धार्मिक क्रियाकलाप धार्मिक स्थल परिसर में ही किया जाए. कोई भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी. तीव्र आवाज वाले साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न हो, सड़कों पर अतिक्रमण कर वाहन पार्क न हों. उन्होंने स्कूली बच्चों में जागरूकता लाए जाने के उद्देश्य से उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दिए जाने को कहा. कोडिन कफ सिरप के मामलों में अवैध कारोबार में शामिल वास्तविक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई को भी कहा.

उन्होंने Police अधिकारियों से कहा कि सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध एवं जहरीली शराब की बिक्री न होने पाए. शराब के अवैध ट्रांसपोर्टेशन पर कड़ी नजर रखें. Chief Minister ने कहा कि लंबित राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित हो. अविवादित लंबित वादों का अविलंब निस्तारण किया जाए. अधिकारी नियमित जनसुनवाई करें और मेरिट के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराएं. जिले एवं कमिश्नरी स्तर पर व्यापार, उद्योग बंधु तथा बैंकों की नियमित बैठकें कराई जाएं व शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित हो.

Chief Minister योगी ने कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और आमजन के प्रति Police का व्यवहार शालीन एवं समुचित रिस्पॉन्स हो. सीएम ने कहा कि सभी जिम की जांच कराएं तथा सुनिश्चित करें कि वहां महिला ट्रेनर की भी व्यवस्था हो. उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों व Police कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए. पर्व के दृष्टिगत अवैध एवं जहरीली शराब की बिक्री कहीं भी न हो. सड़क सुरक्षा की नियमित बैठकें करें एवं अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कराएं. उन्होंने जनपद में होली एवं आगामी पर्वो के दृष्टिगत चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने Chief Minister के समक्ष प्रस्तावित परियोजनाओं के संबंध में एक प्रेजेंटेशन दिया. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने Chief Minister के समक्ष जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी रखी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 17 हजार करोड़ की 74 परियोजनाएं संचालित हैं. Police कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, गोतस्करों के खिलाफ कार्रवाई, साइबर अपराध, और यातायात व्यवस्था की जानकारी दी. एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने आगामी 14 और 15 मार्च को प्रस्तावित Police उपनिरीक्षक परीक्षा के बारे में जानकारी दी.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment