
बारामती, 23 अप्रैल . Maharashtra के पुणे जिले में स्थित बारामती विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए Thursday सुबह से मतदान जारी है. इस महत्वपूर्ण सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जहां दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं. मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है.
उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने गांगूबाई काटे जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर अपना वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि यह चुनाव बारामती की जनता खुद लड़ रही है और लोग अपने “अजित दादा” के कामों को याद करते हुए उन्हें समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि बारामती के लोग विकास कार्यों का सम्मान करते हुए अपना जनादेश देंगे.
सुनेत्रा पवार ने आगे कहा कि बारामती के लोगों को भली-भांति पता है कि पिछले कई वर्षों में अजित पवार ने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने इसे एक अहम दिन बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील की. उनके मुताबिक, यह चुनाव केवल Political नहीं बल्कि भावनात्मक भी है क्योंकि जनता अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के रूप में मतदान कर रही है.
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 60 वर्षों से बारामती की जनता पवार परिवार के साथ खड़ी रही है. इस बार का चुनाव विशेष है क्योंकि यह पवार साहब की गैरमौजूदगी में हो रहा है, इसलिए जनता इसे अपने हाथ में लेकर उनके प्रति सम्मान प्रकट कर रही है.
इस बीच, अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. क्षेत्र में Thursday सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें देखी गईं, जो लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शाती हैं.
वहीं, सुनेत्रा पवार ने अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार खराब स्वास्थ्य के कारण मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उन्होंने कहा कि भले ही वे शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है.
सुनेत्रा पवार ने शरद पवार के योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि बारामती की जनता विकास के मुद्दों पर ही मतदान करेगी और भविष्य में भी इसी दिशा में आगे बढ़ेगी. साथ ही, उन्होंने शरद पवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की.
–
एसएके/पीएम