राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : खालिद अनवर

Patna, 13 फरवरी . ‘वंदे मातरम’ को लेकर केंद्र Government की गाइडलाइंस पर मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध किए जाने पर जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ को लेकर केंद्र Government की गाइडलाइंस देश के हित में हैं और इसे देशभक्ति की वजह से लाया गया है. यह किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

जदयू नेता ने कहा कि जिन मुस्लिम संगठनों को लगता है कि उनकी भावनाएं आहत हो रही हैं तो Government उनसे बात करेगी और मुस्लिम संगठन भी बताएगी कि कहां भावनाएं आहत हो रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिन मुस्लिम संगठनों ने ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर विरोध किया है, अगर कोई दिक्कत है, तो Government के साथ बैठकर बताएं. यह सब राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रहित में लाया गया है.

BJP MP निशिकांत दुबे की Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मेंबरशिप कैंसिल करने की मांग पर जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को पता होना चाहिए कि डेकोरम क्या होता है, और कौन सी चीज को सदन के पटल पर रखा जा सकता है तथा कौन सी नहीं. गृह मंत्रालय या रक्षा मंत्रालय जैसे कई विभाग हैं, जो तय करते हैं कि कौन सी किताब प्रकाशित होगी और कौन सी नहीं. जब डिफेंस डिपार्टमेंट ने तय कर दिया कि नरवणे की किताब प्रकाशित करने लायक नहीं है, तो फिर राहुल गांधी ने उस किताब के हवाले से सदन में सवाल क्यों उठाए, मुझे लगता है कि उन्होंने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है. राहुल गांधी को ऐसा नहीं करना चाहिए. उन्हें ऐसी चीजों से बचना चाहिए.

उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति है. अगर कोई घटना होती है तो Government सख्ती से उस पर कदम भी उठाती है. अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है. जिन्होंने बिहार में जंगलराज किया है, वे ही कहते हैं कि कानून का राज नहीं है, यह हास्यास्पद है. सम्राट चौधरी बहुत अच्छे हैं. बिहार में शांति के लिए विपक्ष को भी Government का सहयोग करना चाहिए.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment