
Lucknow, 11 जून . उत्तर प्रदेश की Governor आनंदीबेन पटेल ने केजीएमयू और एसजीपीजीआई से जुड़े कथित धर्मांतरण मामलों का संज्ञान लिया है. हर डेंटल और मेडिकल कॉलेज में धर्मांतरण रोकथाम केंद्र बनाए जाने के आदेश पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने से बातचीत में कहा कि इस्लाम जबरन धर्मांतरण की निंदा करता है. शिक्षण संस्थानों में धर्मांतरण की बातें सामने आ रही हैं. इसमें यह देखा जाना चाहिए कि पहले दोस्ती होती है, फिर जब दोस्ती बिगड़ती है तो सीधे धर्मांतरण का आरोप लगा दिया जाता है.
उन्होंने कहा कि अगर Governor ने शैक्षणिक संस्थानों में गड़बड़ियों और खराबियों को रोकने के लिए कोई कानून या जांच के लिए समिति बनाई है तो इसमें कोई ऐतराज नहीं है. कोई समिति बने, वह इस बात पर गंभीरता से जांच करे कि क्या यह मामला वाकई धर्मांतरण का ही है या कुछ और है.
शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले पर कहा कि एक शख्स की शादी 20 साल पहले हुई थी. अब महिला कह रही है कि मुझे नहीं पता था कि लड़का मुसलमान है. दोस्ती, शादी सब हो जाता है, लेकिन जब समझ या किसी अन्य कारण से कोई विवाद होता है तो धर्मांतरण का आरोप लगा दिया जाता है.
उन्होंने कहा कि कोई भी मुसलमान किसी का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं करवा सकता. अगर करवाता भी है तो यह निंदनीय और गलत है. इस मामले की जांच होनी चाहिए.
वहीं शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास ने कहा कि अगर Governor इतने बड़े सूबे को देखते हुए कोई कदम उठाती हैं तो उसमें कोई गलत नहीं है. धर्मांतरण के कई मामले सामने आ रहे हैं. जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए कोई धर्म नहीं कहता है. इस्लाम कहता है कि दीन में कोई जबरदस्ती नहीं है, अगर जबरदस्ती होती है तो वहां मजहब नहीं होता.
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगर कोई कदम उठाए जाते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
–
एएमटी/वीसी