मेरे मुख्यमंत्री बनने की कोई संभावना नहीं : जीतनराम मांझी

Patna, 8 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, एक सवाल लोगों के जहन में उठ रहा है कि अगला सीएम कौन बनेगा. इस लिस्ट में यूं तो कई वरिष्ठ नेता के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, Union Minister जीतनराम मांझी ने खुद को सीएम की रेस से बाहर बताया है. उन्होंने कहा कि मैं सीएम बनने की रेस में नहीं हूं और मेरे सीएम बनने का चांस भी नहीं है.

Union Minister जीतन राम मांझी ने कहा कि मेरे सीएम बनने का कोई सवाल ही नहीं है, इसीलिए मुझसे इस सवाल का जवाब लेने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार का अगला सीएम किसी पार्टी का होगा, इस पर मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं. इतना साफ है कि पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तय करेंगे कि बिहार का अगला Chief Minister कौन बनेगा.

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर Union Minister जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने मन से फैसला लिया और खुद कहा है कि वह चारों सदनों के सदस्य बनना चाहते हैं. वे विधानसभा, विधान परिषद, और Lok Sabha के सदस्य रहे. राज्यसभा में वे सदस्य नहीं थे. अब उम्र के इस पड़ाव में उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है और भाजपा के लोगों ने समर्थन दिया है. वे 16 मार्च को निर्विरोध चुने जाएंगे. बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए को जीत हासिल मिलेगी.

निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने पर Union Minister जीतनराम मांझी ने कहा कि हम उनको शुभकामनाएं देते हैं. वह युवा हैं और अच्छा कार्य करेंगे. निशांत कुमार ने Sunday को Patna स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात की. यहां से उन्होंने Patna स्थित हनुमान मंदिर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन किया.

Union Minister जीतनराम मांझी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि नारी केवल ममता की मूरत नहीं, संघर्षों की अडिग दीवार है, सृजन, पालन, त्याग, तपस्या ये सब उनका संस्कार है.. नारी शक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों को समर्पित इस पावन दिवस पर समस्त नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं.

डीकेएम/पीयूष

Leave a Comment