राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल की अनदेखी पर भड़के एस जयशंकर, कहा- सर्वोच्च पद की गरिमा पर अभूतपूर्व हमला

New Delhi, 8 मार्च . विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम बंगाल में President द्रौपदी मुर्मु के प्रोटोकॉल की कथित अनदेखी को लेकर राज्य Government पर जुबानी हमला किया. जयशंकर ने ममता Government के इस कदम को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर अभूतपूर्व हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Sunday को एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में President के प्रोटोकॉल की जिस तरह से अनदेखी की गई, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि यह घटना देश के सर्वोच्च पद की गरिमा के प्रति खुला अनादर दर्शाती है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.

उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल में President के प्रोटोकॉल की पूरी तरह से अनदेखी देश के सबसे बड़े पद की गरिमा पर एक ऐसा हमला है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. यह घटना यह भी दिखाती है कि टीएमसी Government हमारे आदिवासी समुदायों के प्रति कितनी बेइज्जती करती है, जिनकी संस्कृति और विरासत को सबसे ज्यादा पहचान मिलनी चाहिए.”

बता दें कि President के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान विवादित स्थिति अब सियासी रंग ले चुकी है. दरअसल, President द्रौपदी मुर्मू Saturday को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास आयोजित आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में Chief Minister ममता बनर्जी और राज्य Government के मंत्रियों की अनुपस्थिति का जिक्र करते हुए नाराजगी जाहिर की थी. President ने यह भी सवाल उठाया था कि पहले से तय कार्यक्रम स्थल को आखिर क्यों बदला गया.

सभा को संबोधित करते हुए President मुर्मू ने कहा कि आमतौर पर जब President किसी राज्य के दौरे पर जाते हैं, तो Chief Minister उनका स्वागत करते हैं और अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में Chief Minister ममता बनर्जी नहीं आईं और Governor के पद में बदलाव होने के कारण वह भी उपस्थित नहीं हो सके.

पीएसके

Leave a Comment