महिला आरक्षण का कोई विरोध नहीं, राजद ने सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया: तेजस्वी यादव

Patna, 19 अप्रैल . राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने Sunday को महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिला आरक्षण का कोई विरोध नहीं है. हम तो चाहते हैं कि महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दीजिए.

उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि राजद ने सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण तो तीन साल पहले ही पारित हो गया है. ये तो परिसीमन कर सीटों को बढ़ाने की बात की जा रही है.

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे लोग परिसीमन में अपने हिसाब से सीट काटेंगे. जहां विपक्ष मजबूत है उस क्षेत्र के कई टुकड़े कर दिए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि केवल शहर में रहने वाली महिलाएं नहीं, बल्कि गांव में रहने वाली महिलाएं भी पार्लियामेंट जाएं, ऐसा बिल लाना चाहिए.

विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने Chief Minister सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि इनको चलाने के लिए पीएमओ से लोग आ रहे हैं. भाजपा को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वह आंकड़ा जारी करे. राजद ने सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया है. उन्होंने आंकड़े के हवाले से कहा कि Lok Sabha चुनाव-2024 में राजद ने बिहार में सबसे अधिक 29 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया. राजद के 25 प्रतिशत Lok Sabha सांसद महिला हैं.

इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी राजद ने ही सबसे अधिक 17 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया था. बिहार विधान परिषद में भी दलों में सबसे अधिक महिलाओं का प्रतिनिधित्व 21.4 प्रतिशत राजद का है. उन्होने आगे कहा कि अब तक बिहार की प्रथम और अंतिम महिला Chief Minister भी राजद से ही है. विगत 30 वर्षों में बिहार से India Government में अंतिम महिला Union Minister भी राजद से ही रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला विरोधी भाजपा, जदयू एनडीए ने तो आज तक 75 वर्षों में बिहार के इतिहास में बिहार से एक भी महिला को Union Minister, Chief Minister नहीं बनाया है और ये नकली पाखंडी लोग महिला उत्थान की बात करते हैं?

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment