सिक्किम: पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोगों में भारी उत्साह, उद्यमी दिवाकर बोले- मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं

गंगटोक, 27 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं. पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है. पीएम मोदी के दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. Prime Minister के रोड शो के लिए लोगों ने सड़कों के दोनों ओर कतारें लगा लीं; हाथों में तिरंगा लेकर लोग खड़े दिखे. साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए नजर आए. इस हाई-प्रोफाइल दौरे के लिए पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

पत्रकारों से बात करते हुए, उद्यमी दिवाकर बसनेत ने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे पहली बात जो मैं कहना चाहूंगा, वह यह है कि हम Prime Minister के बहुत आभारी हैं कि वे राज्य बनने के 50वें वर्ष के समारोह के अवसर पर सिक्किम आए. सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक यह है कि Prime Minister न्याय दिलाएंगे और सिक्किम के वंचित समुदायों को ऊपर उठाने के लिए काम करेंगे, और यह कुछ ऐसा है जिसके लिए यहां हर कोई आशावान है.

उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि वे आज और कल अपने दौरे के दौरान निश्चित रूप से सिक्किम के भविष्य और India की हमसे क्या अपेक्षाएं हैं, इस बारे में बात करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल, खराब मौसम के कारण Prime Minister समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन इस बार, हम आशावान और खुश हैं कि वे समापन समारोह के अवसर पर हमें अपनी उपस्थिति से सम्मानित करेंगे.

बता दें कि Prime Minister Narendra Modi Monday से सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. पीएम मोदी राज्य के गठन की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. यहां पीएम 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे.

Tuesday , 28 अप्रैल को, पीएम का गंगटोक में ऑर्किडेरियम का दौरा करने का कार्यक्रम है. इसे राज्य की समृद्ध पारिस्थितिक और फूलों की विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक विश्व स्तरीय ‘ऑर्किड अनुभव केंद्र’ के रूप में विकसित किया गया है.

इसके बाद, सुबह करीब 10 बजे, पीएम मोदी पालजोर स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे. यहां वे बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें लॉन्च करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे. वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में, Prime Minister नामची जिले के यांगांग में 100 बेड वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे, और एनआईटी देओराली में 30 बिस्तरों वाले एकीकृत ‘सोवा रिग्पा’ अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.

शिक्षा के क्षेत्र में, वे यांगांग में सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का; चाकुंग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का; सोचेगांग में हेलेन लेपचा मेडिकल कॉलेज का; और ग्यालशिंग जिले में डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे.

एसडी/डीएससी

Leave a Comment