असम के स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में होने वाला है बदलाव : सीएम हिमंता सरमा

गुवाहाटी, 24 जून . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Wednesday को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि Government का उद्देश्य सिर्फ अस्पताल बनाना नहीं है, बल्कि लोगों को बेहतर इलाज, आधुनिक मेडिकल शिक्षा और एक मजबूत स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध कराना है, जिससे राज्य के लोगों का जीवन बेहतर हो सके.

Chief Minister ने social media पर एक पोस्ट में बताया कि असम में स्वास्थ्य क्षेत्र का यह बदलाव एक व्यापक और दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है. इसके तहत न सिर्फ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, बल्कि एक कुशल स्वास्थ्य कार्यबल तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है. अलग-अलग जिलों में कई नए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है. कुल 11 नए मेडिकल कॉलेज परिसरों का निर्माण लगभग 8,233 करोड़ रुपए के निवेश से किया जा रहा है.

सीएम सरमा के अनुसार, इन 11 में से 5 मेडिकल कॉलेज परिसर साल 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है. इसके साथ ही, इन नए संस्थानों से जुड़े 6 अस्पताल पहले ही 80 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके हैं. वहीं, 5 और अस्पतालों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और 4 अतिरिक्त परियोजनाएं भी योजना में शामिल हैं.

Chief Minister ने कहा कि Government का लक्ष्य है कि असम के हर जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा के अवसरों से जोड़ा जाए. इससे न केवल क्षेत्रीय असमानताओं को कम किया जा सकेगा, बल्कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को भी बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा.

उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रयासों से राज्य में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की नई पीढ़ी तैयार होगी. इससे असम को दूसरे राज्यों पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

पिछले कुछ वर्षों में असम मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरता राज्य बन गया है. Government ने लगभग हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है, जिससे एमबीबीएस सीटों और स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है.

यह विस्तार गुवाहाटी स्थित एम्स और कई Governmentी मेडिकल कॉलेजों जैसे बड़े संस्थानों के साथ मिलकर राज्य की तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत कर रहा है.

Government का मानना है कि ये निवेश न केवल लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे, बल्कि राज्य के दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment