
New Delhi, 17 मई . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Sunday को बताया कि दिल्ली और उत्तर India के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है, तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
आईएमडी ने एक बयान में कहा कि उत्तर-पश्चिम India और मध्य India के मैदानी इलाकों में सप्ताह के कई दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य India के मैदानी इलाकों के लिए गंभीर पूर्वानुमान जारी करते हुए पूरे सप्ताह भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है. विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में लोगों को लू से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.
दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते तापमान का असर दिखना शुरू हो गया है, पारा सामान्य से ऊपर चढ़ गया है. Saturday को सफदरजंग (जो शहर के मौसम का प्रतिनिधित्व करता है) में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है.
उत्तर-पश्चिम India के कई हिस्सों, जिनमें Rajasthan , पंजाब और Haryana शामिल हैं, में पूरे सप्ताह तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मौसम पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम India के कई हिस्सों में 21 मई तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और 22-23 मई के दौरान इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा.
मौसम विभाग ने आगे कहा कि Rajasthan में 17 से 23 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि पंजाब, Haryana, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में 18 से 23 मई तक तापमान में तेजी आने की आशंका है. Madhya Pradesh और छत्तीसगढ़ में 17 से 21 मई तक लू चलने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह मध्यम से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है, जबकि दक्षिणी भाग में तेलंगाना भी भीषण गर्मी की चपेट में आएगा.
मौसम विज्ञान विभाग ने 17 और 18 मई को Madhya Pradesh और विदर्भ के कुछ हिस्सों और पश्चिमी India के कुछ भागों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है.
पूर्वोत्तर के कई राज्यों, जिनमें असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं, में 18 मई को बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में इसी दौरान भारी बारिश की आशंका है.
–
एमएस/