
चेन्नई, 21 दिसंबर . आगामी साल 2026 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनावों में जनता को साधने के लिए डीएमके Government ने कलैग्नार कनवु इल्लम आवास योजना की रफ्तार को बढ़ा दिया है.
अब योजना के दूसरे चरण को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. बता दें कि यह 3,500 करोड़ रुपये की योजना है जिसका मकसद पूरे ग्रामीण तमिलनाडु में झोपड़ियों की जगह पक्के घर बनाना है.
कलैग्नार कनवु इल्लम आवास योजना पर जानकारी देते हुए अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिसमें 25,657 परिवार पहले ही नए बने घरों में रहने लगे हैं और 74,343 अन्य यूनिट्स भी जल्द ही पूरी होने वाली हैं. Government की तरफ से वादा किया गया था कि फरवरी के पहले हफ्ते तक सभी को घर मुहैया करा दिए जाएंगे और ये वादा जल्द प्रशासन पूरा करने वाला है.
पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि “दूसरा चरण फरवरी की शुरुआत तक पूरी तरह से पूरा हो जाएगा. चीफ सेक्रेटरी एन. मुरुगानंदन और प्रिंसिपल सेक्रेटरी गगनदीप सिंह बेदी हर हफ्ते रिव्यू कर रहे हैं. घर बनाने के तरीके को भी बारीकी से ट्रैक किया जा रहा है.
बता दें कि तमिलनाडु Government ने मार्च 2024 में कलैग्नार कनवु इल्लम आवास योजना 2030 को शुरू किया था. इसका लक्ष्य राज्य में रह रहे सभी ग्रामीण और गरीब लोगों को पक्का घर देना है. इसके लिए राज्य Government ने ‘झोपड़ी-मुक्त तमिलनाडु’ बनाने का स्लोगन भी पेश किया था. Government के एक सर्वे में पूरे राज्य में लगभग आठ लाख झोपड़ियों का पता चला था, जिससे आवास की कमी का पैमाना सामने आया. इस आवासीय स्थिति को सुधारने के लिए लगातार Government प्रयास कर रही है.
इस योजना की खास बात ये है कि घर बनाने का काम Government ने किसी कंपनी को नहीं दिया है, बल्कि चयनित गरीब परिवार ही घरों का निर्माण कार्य कराते हैं. Government की तरफ से चुने हुए परिवारों के खातों में चार किस्तों में सीधे तौर पर पैसे भेजे जाते हैं और समय-समय पर काम की गुणवत्ता की भी जांच होती है. अभी तक हर परिवार को 3.5 लाख रुपये की सहायता मिली है.
अधिकारियों ने बताया कि इस तरीके से देरी की गुंजाइश कम हुई है और लाभार्थियों को क्वालिटी और समय-सीमा पर ज़्यादा कंट्रोल मिला है. इस योजना की काफी मांग है, खासकर उत्तरी ज़िलों जैसे तिरुवन्नामलाई, कुड्डालोर और विलुप्पुरम और पूरे डेल्टा क्षेत्र में. यहां झोपड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा है.
–
पीएस/एएस