‘संडे ऑन साइकिल’ की पहली वर्षगांठ, डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल चलाकर फिट रहने का दिया संदेश

पुडुचेरी, 21 दिसंबर . ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के शुभारंभ को एक साल हो चुका है. Sunday को इस कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पुडुचेरी में मनाई गई. केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस अवसर पर उपस्थित थे. उन्होंने देशवासियों को साइकिल चलाने और खुद को फिट रखने का संदेश दिया.

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “संडे ऑन साइकिल की पहली वर्षगांठ पुड्डुचेरी में मनाई गई. मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 1,000 से अधिक साइकलिस्ट संडे ऑन साइकिल की पहली वर्षगांठ पर पुडुचेरी में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने. राज्य के उपGovernor और Chief Minister ने भी इस कार्यक्रम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं.”

उन्होंने कहा, “हमने तीन ऐसे साइकलिस्टों का सम्मान किया है जिन्होंने संडे ऑन साइकिल ऐप को इंस्टॉल करके सबसे ज्यादा कार्बन क्रेडिट अर्न किए हैं. हमने निर्णय लिया है कि हर महीने हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में ऐप के द्वारा मैपिंग की जाएगी. जो साइकिल चलाने वाले शीर्ष 1 से 3 के क्रम में आएंगे, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप एक साइकिल दी जाएगी. संडे ऑन साइकिल वर्तमान समय में एक पैशन बन चुका है. ये कार्यक्रम धीरे-धीरे एक संस्कृति के रूप में विकसित होता जा रहा है.”

Union Minister ने कहा, “संडे ऑन साइकिल की शुरुआत जब हमने एक साल पहले की थी, तो उस समय 500 लोग जुड़े थे और कार्यक्रम को 5 स्थानों पर आयोजित किया गया था. मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हर Sunday देश में 8,000 स्थानों पर जनता ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन करती है और खुद को फिट रखती है. जनता इस कार्यक्रम में अपनी फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ जुड़ती है.”

उन्होंने कहा, “हमारे Prime Minister ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम को मोटापा के विरुद्ध लड़ाई और फिटनेस के साथ जोड़ा है. कार्यक्रम के प्रथम वर्षगांठ पर मैं देशवासियों को साइकिल चलाकर खुद को फिट रखने का संदेश देता हूं.”

पीएके

Leave a Comment