महिला ने शोषण का दर्द किया बयां, बोली- पति के खिलाफ हो बुलडोजर एक्शन

Mumbai , 23 अप्रैल . Mumbai में एक मुस्लिम महिला ने पति पर शोषण का आरोप लगाया और बुलडोजर के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की. पीड़िता और उसके पिता ने Prime Minister Narendra Modi से ‘लव जिहाद’ और तीन तलाक पर कानूनों को और सख्त करने की अपील की.

पीड़िता के पिता ने समाचार एजेंसी से कहा कि मेरी बेटी की शादी एक दिसंबर 2019 को साकी नाका में वसीम अली शेख से हुई थी. यह मामला ‘लव जिहाद’ से जुड़ा है. मैं इसे ‘लव जिहाद’ इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि मेरी बेटी की शादी से पहले पति का दूसरे समुदाय की लड़की के साथ अफेयर था.

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने उस लड़की का इस्तेमाल किया. जब मेरी बेटी को पता चला कि उसका दूसरी लड़की के साथ अफेयर है तो मेरी बेटी ने अपनी सास से इस बारे में बात की. इस पर उसकी सास ने उसे पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि पहले बच्चे के बाद, जब दूसरी प्रेग्नेंसी में लड़की होने की जानकारी हुई तो अबॉर्शन करवा दिया गया.

उन्होंने बताया कि आरोपी दामाद तीन लड़कियों को शिकार बना चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी नौकरी करता है. पीड़िता के पिता ने Government से गुहार लगाई कि जैसे यूपी में बुलडोजर चलता है, वैसी ही इसके घर पर भी बुलडोजर चले.

पीड़िता ने से बताया कि ‘शादी हो जाने के बाद और उससे पहले उसकी एक गर्लफ्रेंड थी. शादी के बाद भी उसका बाहर रिश्ता चलता रहा. मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगी, क्योंकि मैं खुद एक महिला हूं. कुछ बातचीत तो हद से भी आगे बढ़ गई थी, इसलिए मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती.

पीड़िता ने बताया कि मैंने कुछ चीजें देखी हैं, जिनमें आपत्तिजनक तस्वीरों का आदान-प्रदान भी शामिल है, वे तस्वीरें उस लड़की और आरोपी ने एक-दूसरे को भेजी थी. मेरे साथ मारपीट की जाती थी. पीड़िता ने आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment