कर्नाटक: पुलिस की सुरक्षा में चल रहे आतंकी संदिग्ध ने मीडिया की ओर किया इशारा, 23 जून को हुआ था गिरफ्तार

दावणगेरे, 1 जुलाई . आतंकी गतिविधियों के मामले में गिरफ्तार संदिग्ध सुहैल ने Wednesday को मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय मीडिया के सामने भड़काऊ इशारे किए.

Police जब उसे दावणगेरे जिले के हरिहर कस्बे के Governmentी अस्पताल लेकर गई और बाद में वापस Police वाहन तक ला रही थी, तब चेहरे पर मास्क लगाए सुहैल ने पत्रकारों की ओर हाथ हिलाया और टीवी कैमरों की तरफ उंगली दिखाकर इशारे किए.

यह घटना Governmentी अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई, जहां Police उसे नियमित मेडिकल जांच के लिए लाई थी. सुहैल को 23 जून को बन्निकोडु गांव से आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब से वह जांच एजेंसियों की हिरासत में है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस मामले में लगातार उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि, अस्पताल में मीडिया के सामने किए गए उसके इशारों पर अधिकारियों ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद सुरक्षाकर्मी उसे तुरंत वहां से Police वाहन में बैठाकर ले गए. इस दौरान मीडिया अस्पताल के बाहर से पूरी कार्रवाई को कवर करती रही.

गौरतलब है कि Police और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में सुहैल को गिरफ्तार किया था. उस पर Pakistan से संबंध और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है.

सुहैल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वह कुछ समय पहले ही हरिहर तालुक में पेंटिंग का काम करने आया था और हरिहर ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रहा था.

Police के मुताबिक, शुरुआती जांच में उसके व्हाट्सएप अकाउंट से संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिली थी.

राज्य के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि हरिहर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

जांच एजेंसियों को उसके व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य social media अकाउंट्स से आतंकवाद से जुड़ी संदिग्ध सामग्री मिली है. जांच में यह भी सामने आया है कि वह Pakistan में बैठे कथित हैंडलरों और संदिग्ध लोगों के संपर्क में था.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसने अयोध्या के राम मंदिर में विस्फोट की साजिश बनाई थी. Police के अनुसार, सुहैल ‘राना बाई’ और ‘जुट्टू’ नाम के व्हाट्सएप ग्रुपों का सदस्य था. जांच एजेंसियों का दावा है कि इन ग्रुपों का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग करते थे.

Police ने उसके पास से हथियारों के साथ खिंचवाई गई उसकी कई तस्वीरें भी बरामद की हैं.

सुहैल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है. वह करीब दो सप्ताह पहले हरिहर आया था. Police उन 9 अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है, जो उसके साथ यहां आए थे.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment