
Lucknow, 25 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Lucknow में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों और आदर्शों को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और आम नागरिक शामिल हुए. इस अवसर पर पूरे माहौल में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली.
BJP MP साक्षी महाराज ने कहा कि जनसंघ के दीपक से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कमल तक की यात्रा, और एक समय जब एक भी सांसद नहीं था, वहां से आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व तक पहुंचना, तीन महान नेताओं की प्रेरणा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि अब यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल स्थापित किया गया है, जहां से पूरा देश प्रेरणा लेगा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूती मिलेगी.
इस मौके पर Lucknow की मेयर सुषमा खड़कवाल ने Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Prime Minister मोदी ने आज इस कार्यक्रम का उद्घाटन कर Lucknow की जनता का दिल जीत लिया है. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी Lucknow और देश की जनता के दिलों में राज करते थे और आज उनके नाम पर बने इस प्रेरणा स्थल से Lucknow की जनता बेहद खुश है.
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी इस अवसर को खास बताते हुए कहा कि Prime Minister द्वारा प्रेरणा स्थल का उद्घाटन होना अत्यंत खुशी का विषय है. उन्होंने कहा कि हमारे तीन महान नेताओं के जीवन और संघर्षों को जानकर खासतौर पर जेन-जी को प्रेरणा मिलेगी और वे देश के लिए कुछ करने का संकल्प लेंगी.
भाजपा नेता मोहसिन रजा ने इसे देश की जनता के लिए गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि तीनों महान नेताओं ने एक मजबूत India की नींव रखी और उनका विजन तथा संकल्प आज साकार हो रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन होना हम सभी के लिए सम्मान की बात है.
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए. एक उपस्थित व्यक्ति ने कहा कि यह क्षण उनके लिए बहुत यादगार रहेगा और Prime Minister Narendra Modi द्वारा किया गया उद्घाटन सभी के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है. वहीं, बलिया से आए एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल बना है, वह पहले कचरे का ढेर हुआ करता था, लेकिन भाजपा Government, Prime Minister मोदी और Chief Minister योगी के नेतृत्व में इसे भव्य प्रेरणा स्थल में बदल दिया गया.
एक अन्य उपस्थित व्यक्ति ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का देश के लिए योगदान अतुलनीय है. उन्होंने उन्हें अपना Political गुरु बताते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा ही उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा कि यह स्थान, जो पहले कचरा फेंकने की जगह था, आज अटल की स्मृति में भव्य रूप में विकसित किया गया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा.
–
एएसएच/डीकेपी