सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 16वें कांकरिया कार्निवल का उद्घाटन, अहमदाबाद को मिली करोड़ों की विकास परियोजनाएं

Ahmedabad, 25 दिसंबर . देश-विदेश में अपनी खास पहचान बना चुका कांकरिया कार्निवल-2025 Thursday को भव्य और रंगारंग अंदाज में शुरू हुआ. Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने कांकरिया लेकफ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में कार्निवल का औपचारिक उद्घाटन किया.

इस अवसर पर Ahmedabad शहर और आसपास के इलाकों के लिए 526 करोड़ रुपए से अधिक के 109 सार्वजनिक विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया.

Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि Prime Minister Narendra Modi के विजन और नेतृत्व की वजह से कांकरिया झील और कांकरिया कार्निवल आज अनोखे और बेमिसाल बन गए हैं.

उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में शहरों की भलाई और नागरिक सुविधाओं को लेकर नए-नए मील के पत्थर स्थापित किए गए हैं. कांकरिया कार्निवल जैसे आयोजनों ने शहरों में मनोरंजन की परिभाषा ही बदल दी है.

कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने पूर्व Prime Minister और India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से Prime Minister Narendra Modi ने अटल के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी. सुशासन के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है.

Chief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में Ahmedabad को कांकरिया लेकफ्रंट, साबरमती रिवरफ्रंट, अटल ब्रिज, शॉपिंग फेस्टिवल, फ्लावर शो, काइट फेस्टिवल जैसे कई बड़े और आकर्षक प्रोजेक्ट मिले हैं. Prime Minister की इच्छा है कि शहरों में नागरिकों को बेहतर मनोरंजन और सुविधाएं मिलें, जिससे लोगों का हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़े. उन्होंने गर्व के साथ कहा कि Gujarat ने नागरिकों की भलाई के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड बनाए हैं.

Chief Minister ने याद दिलाया कि पहले कांकरिया की पहचान सिर्फ एक झील तक सीमित थी, लेकिन Narendra Modi के विज़न ने इसे पूरी तरह बदल दिया. कांकरिया कार्निवल की शुरुआत के बाद आज यह आयोजन ‘विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र का सजीव उदाहरण बन चुका है.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 42 लाख से अधिक पर्यटक कांकरिया लेकफ्रंट घूमने आए थे. साथ ही उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील भी की.

इस मौके पर Ahmedabad म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) और Ahmedabad अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (ओयूडीए) के तहत 526.78 करोड़ रुपए के कुल 109 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.

इनमें एएमसी के 196.73 करोड़ रुपए के 88 कार्यों का उद्घाटन और 150.46 करोड़ रुपए के 12 कार्यों का शिलान्यास शामिल है. वहीं, एयूडीए के तहत गांधीनगर Lok Sabha क्षेत्र में 5.25 करोड़ रुपए के 3 कार्यों का उद्घाटन और 174.34 करोड़ रुपए के 6 कार्यों का शिलान्यास किया गया. इस तरह दोनों एजेंसियों के माध्यम से Ahmedabad और आसपास के क्षेत्रों को बड़ी विकास सौगात मिली.

Ahmedabad की मेयर प्रतिभाबेन जैन ने कहा कि तत्कालीन Chief Minister और वर्तमान Prime Minister Narendra Modi ने कांकरिया को शहरवासियों की खुशी और आनंद का केंद्र बनाने के लिए कार्निवल की शुरुआत की थी. आज Chief Minister भूपेंद्र पटेल के हाथों 16वें कांकरिया कार्निवल का शुभारंभ हुआ है, जो शहर के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इसे नागरिकों के लिए विकास और सामुदायिक सुविधाओं की बड़ी सौगात बताया.

कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने टीबी-फ्री इंडिया अभियान के तहत पोषण किट भी वितरित कीं. मेयर ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ सभी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं.

कांकरिया कार्निवल की शुरुआत में निकाली गई कार्निवल परेड लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. ‘लोकल से ग्लोबल’ थीम पर आधारित इस परेड ने शहरवासियों का दिल जीत लिया. इसके बाद आयोजित ड्रोन शो और लाइट एंड साउंड शो ने कांकरिया के आसमान को रोशनी से भर दिया. ड्रोन से बने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अभियान, ओलंपिक्स, क्लीन सिटी और अटल जी से जुड़े दृश्य लोगों के लिए खास आकर्षण रहे. देशभक्ति गीतों के बीच हुए कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कीर्तिदान गढ़वी की प्रस्तुति ने समां बांध दिया.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment