‘शीश महल’ के पीछे की ‘शाही’ दुनिया आई सामने, अब सच नहीं छिपेगा: सीएम रेखा गुप्ता

New Delhi, 26 मार्च . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘शीश महल’ से जुड़ा वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल पर तीखा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि अब सच को छिपाया नहीं जा सकता. जो वर्षों तक पर्दे के पीछे छुपाया गया, आज वह पूरी दिल्ली की जनता के सामने है.

Chief Minister ने कहा कि दिल्ली के लोगों को लंबे समय से ‘शीश महल’ की सच्चाई जानने का इंतजार था और अब जब वीडियो सामने आया है तो यह साफ हो गया है कि किस तरह ‘आम आदमी’ के नाम पर सत्ता में आए लोगों ने जनता के पैसों से अपने लिए शाही महल तैयार किया. यह शीश महल केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, अहंकार और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात का जीता-जागता प्रमाण है. साथ ही नैतिक पतन का प्रतीक है.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि वीडियो में जो दृश्य सामने आए हैं, वे दिखाते हैं कि कैसे सत्ता का दुरुपयोग कर विलासिता की हर सीमा पार की गई. दिल्ली की जनता देखें कि जिन लोगों को उन्होंने सेवा के लिए चुना, उन्होंने जनता के पैसे से किस तरह अपनी ऐशो-आराम की दुनिया बनाई. उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि वे न गाड़ी लेंगे, न बंगला लेंगे, उन्होंने पर्दे के पीछे जनता के पैसों से अपने लिए ऐसा महल खड़ा किया, जिसमें आम आदमी का कोई स्थान नहीं था.

Chief Minister ने ‘शीश महल’ के निर्माण में हुए खर्च पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जो परियोजना शुरुआती तौर पर लगभग 8 करोड़ रुपये की थी, वह बढ़कर 62 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. यह वृद्धि अपने आप में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करती है. उन्होंने बताया कि इस महल में 50 एसी, दर्जनों पंखे, महंगे इंटीरियर, विदेशी कॉफी मशीनें, हाई-एंड उपकरण और लाखों रुपये की सुविधाएं लगाई गईं. इसके अलावा अलग-अलग कार्यों के लिए कई निजी कंसल्टेंट्स नियुक्त किए गए, जिससे लागत और बढ़ी.

Chief Minister ने कहा कि ‘शीश महल’ के नाम पर जो कुछ सामने आया है, वह दिल्ली के इतिहास में भ्रष्टाचार का एक काला अध्याय है. ‘शीश महल’ बनाने में प्रारंभिक लागत से कई गुना अधिक खर्च, लग्जरी सुविधाएं, महंगे उपकरण और निजी कंसल्टेंट्स की फौज – यह सब दर्शाता है कि किस तरह नियमों और नैतिकता को पूरी तरह कुचल दिया गया. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की जनता महामारी और आर्थिक संकट से जूझ रही थी, तब पूर्व Government में सत्ता में बैठे लोग अपने लिए महल सजाने और ‘वर्ल्ड क्लास’ इंटीरियर बनवाने में व्यस्त थे. यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है.

Chief Minister ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस वीडियो को देखें और खुद तय करें कि उनके साथ क्या हुआ है. दिल्ली की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि जिन लोगों को उन्होंने सेवा के लिए चुना, उन्होंने उनके पैसों का किस तरह इस्तेमाल किया.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने दोहराया कि उनकी Government इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पहले ही आगे बढ़ाई जा चुकी है और लोक लेखा समिति (पीएसी) के माध्यम से विस्तृत जांच सुनिश्चित की जा रही है. दिल्ली Government जनता के हर एक पैसे का हिसाब देगी. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. यह Government पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

डीएससी

Leave a Comment