
New Delhi, 29 मार्च . भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने बिहार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि यहां सीएम नीतीश कुमार के शासन में कानून का राज है और जो कानून को अपने हाथ में लेगा, बख्शा नहीं जाएगा.
New Delhi में से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ‘जंगल राज’ के युवराज तेजस्वी यादव हैं. जब भी वे जंगल राज की बात करते हैं, तो वे यह मान लेते हैं कि इसका मतलब लालू यादव का शासन है. यहां तक कि वे खुद भी ‘जंगल राज’ शब्द से डरते हैं. आज, कानून का राज कायम है. गृह मंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया है और किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी.
नीतीश कुमार के आशीर्वाद से बिहार सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और जो लोग बिहार में कानून अपने हाथ में लेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी सीआरपीएफ को टारगेट कर रही हैं. सेंट्रल फोर्स का डेप्युटेशन हर जगह हर चुनाव में होता है, लेकिन ममता बनर्जी इस तरह का व्यवहार कर रही हैं जैसे देश के बाहर की सेना आ गई हो. ममता बनर्जी को मालूम है कि टीएमसी के वर्कर की गुंडागर्दी पैरामिलिट्री फोर्स रोकेगी. इसका गंभीर नतीजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.
‘मन की बात’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने आज अफवाहें न फैलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि India युद्ध के संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालांकि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं. जिस तरह हम कोविड काल में मजबूत बने रहे, उसी तरह हमें इस दौर में भी मजबूत रहना चाहिए. इसका मतलब कोई लॉकडाउन नहीं, Government जो कहें उस पर विश्वास करे.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि बंगाल में भय भ्रष्टाचार भेदभाव का राज जल्द खत्म होने वाला है. चुनाव की शहनाई बज गई है, ममता बनर्जी की विदाई तय है.
–
डीकेएम/वीसी