
Ahmedabad, 17 मार्च . India में एलपीजी संकट के बीच विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की प्राथमिकता राजनीति करना और Government की प्राथमिकता 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा करना है.
Ahmedabad में से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि जहां पूरा विपक्ष ओछी राजनीति में उलझा हुआ है. वहीं Government लगातार देश की जनता की ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. विश्वभर से यह समाचार आ रहा है कि कई देशों में पेट्रोल के दाम बढ़ गए, लेकिन, अभी तक India में पेट्रोल का दाम नहीं बढ़ा है. क्या यह Government की नीति की जीत नहीं है? क्या यह 140 करोड़ भारतवासियों की जीत नहीं है? फिर भी विपक्ष अपनी नकारात्मकता की राजनीति में पड़ा रहा. इसी वजह से एक पैनिक का माहौल पैदा किया गया, जिसकी वजह से 50 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 88 लाख तक पहुंच गई. फिर भी Government ने संभाला है.
उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष इस संकट के समय में अपनी ओछी राजनीति करने में व्यस्त है. वहीं Government लगातार देश के लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.
एक अमेरिकी रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब से अमेरिका स्थित एक संगठन की रिपोर्ट आई है, यह एक ऐसी संस्था जिसमें Pakistan के लोग भी शामिल हैं, तब से यह सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस और Pakistan मिलकर काम क्यों कर रहे हैं? देश की जनता देख सकती है कि Government का विरोध करते हुए कुछ लोग Pakistan की गोद में बैठे हैं. उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस उसका समर्थन क्यों कर रही है. रिपोर्ट में तो रॉ पर भी सवाल उठाया है, तो क्या कांग्रेस उसे भी सही मानती है? कांग्रेस अगर हर चीज का विरोध करते हुए Pakistan की गोद में बैठी नजर आएगी तो जनता उन पर कभी भरोसा नहीं करेगी.
India Government के नीतियों की तारीफ करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जब संकट के समय विपक्ष भ्रम फैलाने और अपनी Political रोटियां सेकने में व्यस्त था, तब Government शांत, सतर्क और दूरदर्शी तरीके से देश के हितों को सुरक्षित करने में जुटी थी. ‘शिवालिक’ के बाद अब ‘नंदा देवी’ भी हॉर्मुज पार कर सुरक्षित India पहुंच गई, जो यह साबित करता है कि India की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित है. यह सिर्फ एक जहाज का आना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली नीति की सफलता है. अब सवाल विपक्ष से है, उन्होंने देश में जो भ्रम फैलाया, क्या उसके लिए माफी मांगेंगे.
–
डीकेएम/वीसी