तुष्टिकरण नहीं, बंगाल की जनता को विकास चाहिए: रोहन गुप्ता

Ahmedabad, 26 मार्च . भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को तुष्टिकरण की राजनीति नहीं, बल्कि विकास चाहिए. इस बार जनता विकास के लिए वोट करेगी.

Ahmedabad में से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन की ‘मोहब्बत की दुकान’ में, वर्षों से नफरत के पकवान परोसे जा रहे हैं. बंगाल के लोगों ने इसका अनुभव किया है और इसीलिए अब उन्होंने बदलाव लाने का फैसला किया है. वहां डर और तुष्टीकरण की राजनीति का माहौल बना हुआ है. अगर आप किसी भी बंगाली से पूछेंगे, तो आपको यही जवाब मिलेगा.

अब तक, टीएमसी ने घुसपैठियों के समर्थन से अपनी Government बनाई थी, लेकिन अब उनके जाने का वक्त आ गया है. बंगाल बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ चला है.

भाजपा नेता ने कहा कि बंगाल में आरजी कर अस्पताल में जो घटना हुई, उसने पूरे बंगाल और पूरे देश को हिलाकर रख दिया. पश्चिम बंगाल में टीएमसी Government ने उस बेटी की चीखें नहीं सुनीं. पूरे देश ने देखा कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने में किस तरह बार-बार रुकावटें खड़ी की गईं. पीड़िता की मां को टिकट दिया गया है, जब वे चुनाव जीतकर विधानसभा जाएंगी तो अपनी बेटी की आवाज को उठा पाएंगी.

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच India की विदेश नीति की चर्चा करते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि ये मोदी Government की विदेश नीति और कूटनीति की एक बड़ी उपलब्धि है कि लगभग 88 फीसदी कच्चे तेल का आयात करने के बावजूद 25 दिनों बाद भी India की स्थिति स्थिर बनी हुई है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. यह Government की रणनीति और नीतियों की सफलता को दर्शाता है, जबकि विपक्ष ने इस मामले को लेकर लगातार डर और पैनिक का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उसे भी विफल कर दिया, क्योंकि जनता को मोदी पर विश्वास है और ये Government 140 करोड़ देशवासियों के हित को सुनिश्चित करने में लगी हुई है.

रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि India की आस्था और श्रद्धा के प्रतीक, हम सबके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस श्री रामनवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान राम भारतीय संस्कृति के आदर्श का प्रतीक हैं, उनका जीवन मन, वाणी व कर्म में श्रेष्ठता लाने की प्रेरणा देता है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment