भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना: नितिन नवीन

Patna, 23 मई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Saturday को अपने जन्मदिन के अवसर पर बिहार के Patna में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026′ के अंतर्गत आयोजित Patna महानगर जिला प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया और उ‌द्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. उन्‍होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है.

नितिन नवीन ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत एक विशेष प्रदर्शनी का भी उद्‌घाटन किया. नवीन ने कहा कि यह प्रदर्शनी संगठन को सींचने में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण एवं तपस्या की गाथा दर्शाने के साथ-साथ Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए जनकल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों तथा बिहार में डबल इंजन Government द्वारा किए गए विकासात्मक प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने वाली है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘भाजपा का इतिहास, वैचारिक आधार एवं विकास यात्रा’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की यात्रा केवल एक Political दल के विस्तार की कहानी नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सेवा, संघर्ष और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प की ऐतिहासिक यात्रा है.

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाना है. वर्ष 1951 में स्थापित भारतीय जनसंघ से लेकर आज विश्व के सबसे बड़े Political संगठन के रूप में स्थापित भाजपा तक की यात्रा संघर्ष, समर्पण और कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है. प्रारंभिक दौर में सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने विचारधारा से समझौता नहीं किया और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया.

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की राजनीति सदैव सिद्धांत आधारित रही है. भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है. भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी संगठन की रीढ़ माना जाता है. यही कार्यकर्ता आधारित संस्कृति भाजपा को अन्य Political दलों से अलग पहचान देती है. आज भाजपा के नेतृत्व में India विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल परिवर्तन तथा वैश्विक स्तर पर India की मजबूत पहचान भाजपा Governmentों की प्राथमिकता रही है.

कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि वैचारिक मजबूती, संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और सशक्त बनाने का अवसर है. कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक संस्कृति को समझकर समाज के बीच ले जाना चाहिए. भाजपा की राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध India के निर्माण के संकल्प से जुड़ी हुई है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित India के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment