
New Delhi, 3 जून . President द्रौपदी मुर्मु ने Wednesday को मालवीय नगर आग की घटना पर दुख व्यक्त किया. इसमें अब तक 20 लोगों की जान चली गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
President मुर्मु ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर बेहद हृदय विदारक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग से हुई दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में एक दुखद आग की घटना में लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पोस्ट पर दुख जताते हुए लिखा कि दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें. घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
Rajasthan की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि मालवीय नगर क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में कई नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं.
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. यह घटना सुबह 8:50 बजे की है. मैं खुद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 9:15 बजे से मौके पर मौजूद हूं. दिल्ली Government स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली Police, डीडीएमए, कैट्स एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका. इस हृदयविदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
–
डीकेएम/एबीएम