पंजाब के राज्यपाल ने छोड़ी गाड़ी, ई-बस से किया सफर, बोले- नहीं रुकनी चाहिए देश की गति

चंडीगढ़, 20 मई . वैश्विक संकट के बीच Prime Minister Narendra Modi की अपील पर देशभर में ईंधन बचाने की पहल चलाई जा रही हैं. इसी क्रम में पंजाब के Governor और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया आज के रेलवे कार्यक्रम में एक ई-बस से पहुंचे. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए कि देश की गति नहीं रुके.

Governor गुलाब चंद कटारिया ने हर Wednesday ‘नो कार डे’ पहल शुरू की है. इसी कड़ी में वे Wednesday को अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (सीटीयू) की इलेक्ट्रिक बस और गोल्फ कार्ट से यात्रा करके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

Governor गुलाब चंद कटारिया ने से बात करते हुए कहा, “अगर कोई नई पहल शुरू करना चाहता है, तो ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को खुद उसका पालन करना चाहिए. इससे हमें नैतिक बल मिलता है जब हम जनता से उसका पालन करने को कहते हैं, और लोगों के लिए इसे अपनाना भी आसान हो जाता है. हमने अपने केंद्र शासित प्रदेश में यह पहल शुरू की है.”

उन्होंने आगे कहा, “अगली बार हम स्कूल-कॉलेज के बच्चों से कहेंगे कि हर Wednesday के दिन पैदल या साइकिल से जाएं और सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें.”

Governor ने कहा कि अगर कोई भी एक छात्र महीनेभर में एक लीटर भी पेट्रोल या डीजल की बचत करता है तो पूरे देश में बड़ी मात्रा में अब ईंधन को बचा सकते हैं. इसी तरह सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए. देश की गति नहीं रुकनी चाहिए.

गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि हर Wednesday को वे सार्वजनिक वाहनों के जरिए ही कार्यक्रमों में जाएंगे. उन्होंने बताया कि अधिकारी भी अपने-अपने साधनों को छोड़कर Governmentी साधन का इस्तेमाल करें. अगर वे ऐसा नहीं कर सकते हैं तो साइकिल से आएं या पैदल चलकर आएं.

Governor गुलाब चंद कटारिया ने Wednesday को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ अंबाला-चंडीगढ़ रेल खंड पर ‘बाल्टाना रोड अंडर ब्रिज’ की आधारशिला रखी. चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से 12.80 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह परियोजना यातायात की भीड़ को कम करेगी और बाल्टाना व आसपास के क्षेत्रों के लिए अधिक सुरक्षित और सुगम संपर्क सुनिश्चित करेगी.

डीसीएच/

Leave a Comment