
New Delhi, 7 जुलाई. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए अपने नवगठित केंद्रीय संसदीय बोर्ड की पहली बैठक 8 जुलाई को बुलाई है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि आने वाले चुनावों, विशेषकर उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के मद्देनजर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी.
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई को सुबह 11 बजे New Delhi के रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के कमेटी रूम में आरएलडी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी.
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी करेंगे. बैठक में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी समेत संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति, उत्तर प्रदेश में Political गतिविधियों को तेज करने और विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. चूंकि उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल धीरे-धीरे बनना शुरू हो गया है, इसलिए पार्टी संगठन को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक तैयारी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा सकता है.
गौरतलब है कि आरएलडी ने हाल ही में 16 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन किया है. अनुभवी नेता और पूर्व सांसद केसी त्यागी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बोर्ड के गठन को संगठन और संसदीय रणनीति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया था.
आरएलडी ने 2024 के Lok Sabha चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उत्तर प्रदेश की बिजनौर तथा बागपत सीटों पर जीत हासिल की थी. पार्टी अब आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने में जुटी हुई है.
केसी त्यागी लंबे समय से समाजवादी राजनीति से जुड़े रहे हैं और संसदीय मामलों के जानकार तथा कुशल Political रणनीतिकार के रूप में उनकी पहचान रही है. इस वर्ष मार्च में जनता दल (यूनाइटेड) छोड़ने के बाद उन्होंने आरएलडी का दामन थामा था.
–
एएमटी/वीसी