
नूंह, 15 अक्टूबर . Haryana के नूंह जिले की क्राइम ब्रांच टीम और गो-तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने में शामिल वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आडवाणी की मौत हो गई. यह मुठभेड़ Thursday सुबह चार बजे गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में सिलानी गांव के पास हुई. Police की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को सोहना के Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Police से मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की टीम वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी का पीछा कर रही थी. पीछा करते हुए Police टीम गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में पहुंची. सिलानी गांव के पास Police ने आरोपी को घेर लिया. इसी दौरान शाहिद ने कथित तौर पर Police टीम पर फायरिंग कर दी.
जवाबी कार्रवाई में Policeकर्मियों ने भी गोली चलाई, जिसमें शाहिद उर्फ आडवाणी घायल हो गया. Police टीम उसे तत्काल सोहना के Governmentी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल मृतक का शव सोहना की मोर्चरी में रखवाया गया है.
Police के अनुसार, शाहिद उर्फ आडवाणी नूंह जिले के तावड़ू क्षेत्र के खड़खड़ी गांव का निवासी था. उसके खिलाफ गो-तस्करी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. वह लंबे समय से Police की गिरफ्त से बाहर था और विभिन्न राज्यों की Police उसकी तलाश कर रही थी. Police अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है.
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद रोजकामेव थाना प्रभारी समेत अन्य Police अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि सिलानी गांव में कानून-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है. घटना से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मुठभेड़ के सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी संबंधित जांच के बाद सामने आएगी.
जानकारी के मुताबिक, शाहिद उर्फ आडवाणी वर्ष 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार होने में सफल रहा था. इसके बाद से Police उसकी तलाश में जुटी हुई थी. उस पर एटीएम मशीन उखाड़ने जैसी वारदातों में भी शामिल होने का आरोप था.
बता दें कि सितंबर के महीने में भी जिले के सदर थाना नूंह क्षेत्र के गांव घासेड़ा के नजदीक रात 3.30 बजे फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान क्रास फायरिंग के दौरान दो गो तस्करों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें काबू कर लिया गया था, जबकि दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गए थे. घायलों को बलिदानी हसन खां मेवाती मेडिकल नल्हड़ अस्पताल नल्हड़ नूंह में भर्ती कराया गया था.
–
एसएके/पीएम