
नोएडा, 15 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान पवन शर्मा (40) के रूप में हुई है. Police के अनुसार, पवन की हत्या गला दबाकर की गई. वारदात के बाद उसके शव को सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में फेंक दिया गया. Police ने मामले में मृतक के पड़ोसी ललित शर्मा को हिरासत में लिया है.
आरोपी से पूछताछ के बाद Police ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police के मुताबिक, Thursday को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भाई पवन शर्मा के घर नहीं पहुंचने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने पवन के पड़ोसी ललित शर्मा पर शक भी जाहिर किया था.
शिकायत मिलने के बाद Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. Police की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ललित शर्मा और पवन शर्मा ने रात में एक साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि ललित ने पवन का गला दबा दिया, जिससे पवन की मौत हो गई. Police के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को लखनावली गांव, थाना सूरजपुर क्षेत्र में फेंक दिया था.
पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर Police ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया. शव बरामद होने के बाद थाना सूरजपुर Police ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचायतनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. वहीं, थाना ईकोटेक-3 Police मामले में आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है.
इस मामले में युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत अहम साबित हुई. शिकायतकर्ता द्वारा पड़ोसी पर संदेह जताए जाने के बाद Police ने जांच आगे बढ़ाई और आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान हत्या की घटना का खुलासा होने के बाद शव बरामद किया गया. फिलहाल Police मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. Police की ओर से आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी.
–
पीकेटी/पीएम